Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Safari और Harrier फेसलिफ्ट अक्टूबर के अंत तक हो सकती है लॉन्च, ये है अपडेट

    जानकारों का कहना ही कि कंपनी Harrier और Safari के अपडेटेड मॉडल को अक्टूबर 2023 तक लॉन्च कर सकती है। दोनों ही फेसलिफ्ट में परिचित स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन के साथ पूरी तरह से नया फ्रंट फेशिया मिल सकता है। जानकारों का कहना ही कि कंपनी Harrier और Safari के अपडेटेड मॉडल को अक्टूबर 2023 तक लॉन्च कर सकती है। (फाइल फोटो)।

    By Ram Mohan Mishra Edited By: Ram Mohan Mishra Updated: Wed, 05 Apr 2023 03:07 PM (IST)
    Hero Image
    Harrier और Safari फेसलिफ्ट में पहले जैसे ही 2.0-लीटर टर्बो-डीजल इंजन दिए जाने की उम्‍मीद है।

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश की पॉपुलर कार निर्माता कंपनी Tata Motors जल्द ही अपनी दो एसयूवी कार Harrier और Safari के अपडेटेड मॉडल को लॉन्च कर सकती है। संभावना जताई जा रही है कंपनी अपनी इस दोनों SUVs को अक्टूबर 2023 तक लॉन्च कर सकती है। दोनों फेसलिफ्ट में फ्रेश एक्सटीरियर डिजाइन, इंटीरियर एलिमेंट्स, अधिक तकनीक और एक अपग्रेडेड पावरट्रेन मिलने की संभावना है। इन दोनों कारों के बारे में क्या कुछ जानकारी आई है, आइए आपको बताते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये है अपडेट

    जानकारों का कहना ही कि कंपनी Harrier और Safari के अपडेटेड मॉडल को अक्टूबर 2023 तक लॉन्च कर सकती है। Tata Motors ने पहले ही Harrier और Safari फेसलिफ्ट की रोड टेस्टिंग शुरू कर दी है। हाल ही में, सफारी फेसलिफ्ट टेस्ट म्यूल को पुणे के बाहरी इलाके में देखा गया था। इसमें 2023 Auto Expo में दिखाई गई Harrier EV जैसे इंटीरियर होमे का दावा किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस अपडेट में हैरियर और सफारी फेसलिफ्ट के डैशबोर्ड की डिजाइन में बदलाव और इंटीरियर के लिए नए टेक्सचर और शेड्स मिलने की उम्मीद है।

    नई Harrier और Safari की डिजाइन

    दोनों ही फेसलिफ्ट में परिचित स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन के साथ पूरी तरह से नया फ्रंट फेशिया मिल सकता है। डिजाइन अपडेट की बात करें को संशोधित बम्पर पर मुख्य हेडलैंप क्लस्टर को किनारों की ओर स्थित किया जा सकता है। साथ ही इनके ग्रिल को वर्टिकल स्लैट्स के साथ एक ताजा डिजाइन भी मिलने की संभावनाए हैं। ग्रिल के ऊपर एक पूर्ण एलईडी लाइटबार होने की संभावना है, जो हेडलैम्प्स को एक दूसरे से जोड़ेगा। साथ ही दोनों एसयूवी में एलईडी लाइट बार के साथ नए सिरे से काम करने वाले टेल-लैंप, हल्के से बदले हुए टेलगेट डिजाइन और नए लुक वाले अलॉय व्हील्स के साथ अन्य डिजाइन ट्वीक्स भी देखने को मिल सकते हैं।

    दोनो SUVs का इंजन

    Harrier और Safari फेसलिफ्ट में पहले जैसे ही 2.0-लीटर टर्बो-डीजल इंजन दिए जाने की उम्‍मीद है। ये इंजन 170hp की शक्ति और 350Nm का टार्क प्रदान करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल व ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। आपको बता दें कि Tata Motors ने ऑटो एक्सपो 2023 में नए 1.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी दिखाया था। यह इंजन 170hp की शक्ति और 280Nm का टार्क प्रदान करने में सक्षम है।