Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Punch EV अपनी ड्राइविंग रेंज और प्राइस के दम पर इन EVs की बढ़ाएगी मुश्किलें, यहां देखिए सभी वेरिएंट्स की कीमत

    Updated: Thu, 18 Jan 2024 09:30 AM (IST)

    Tata Punch EV इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठ चुका है। टाटा की लेटेस्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी को 11 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कार सिंगल चार्ज में 421 किमी तक की रेंज ऑफर करता है। यहां हम आपको इस प्राइस सेग्मेंट में आने वाली सभी इलेक्ट्रिक कार की रेंज के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

    Hero Image
    Tata Punch EV अपनी ड्राइविंग रेंज और प्राइस के दम पर इन EVs को टक्कर देगी।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Tata Motors ने अपनी लेटेस्ट कॉम्पेक्ट इलेक्ट्रिक SUV Punch EV को लॉन्च किया है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश की गई  है।

    टाटा की यह इलेक्ट्रिक कार 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत में पेश की गई है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 421 किमी की रेंज ऑफर करेगी। इस आर्टिकल में हम आपको इस गाड़ी की कीमत में आने वाली दूसरी इलेक्ट्रिक कार की रेंज के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- इस SUV पर आंख बंद करके भरोसा कर रहे ग्राहक, हर 5 मिनट में बिक जाती है एक कार; जानिए कीमत और खासियत

    Punch EV का इन EVs से है मुकाबला

    टाटा की लेटेस्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल का मुकाबला इन-हाउस Tiago EV, Tata Tigor EV के साथ MG Comet EV और Citroen eC3 जैसी इलेक्ट्रिक कार से होगा।

    Punch EV और कॉम्पिटिटर्स की रेंज

    कार -रेंज (कंपनी का दावा) कीमत (रुपये में एक्स-शोरूम)
    Tata Tiago EV- 315 किमी     8.69 लाख से 12.04 लाख
    Tata Tigor EV- 315किमी     12.49 लाख से 13.75 लाख
    MG Comet EV- 230किमी     7.98 लाख से 10.63 लाख
    Citroen eC3- 320 किमी     11.61 लाख से 13 लाख
    Tata Punch EV-  421किमी      10.99 लाख से 15.49 लाख

    Tata Punch EV की खूबियां

    Punch EV को Tata के नए Gen-2 Pure EV प्लेटफॉर्म Acti.EV के साथ पेश किया गया है। इस प्लेटफॉर्म को हाई स्ट्रेंथ मैटेरियल से बनाया गया है। एसयूवी की ग्रांउड क्लीयरेंस 190 mm का है। टाटा की पंच ईवी के डायमेंशन ICE और CNG वेरिएंट से अलग है। वहीं इसके फीचर्स Nexon EV facelift से मिलते हैं। इस इलेक्ट्रिक कार में 16-इंच के अलॉय डिजाइन दिए गए हैं।

    • Punch EV को दो बैटरी पैक मिड और लॉन्ग रेंज क्रमश: 25kWh और 35kWh के साथ पेश किया गया है।
    • इन बैटरी पैक को Gen-2 Pure EV प्लेटफॉर्म के लिए तैयार किया गया है जो इस ईवी की रेंज को 10 प्रतिशत तक बढ़ा देते हैं। 
    • पंच ईवी के मिड रेंज वेरिएंट को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 315 km  तक रेंज ऑफर करता है। 
    • लॉन्ग रेंज वेरिएंट सिंगल चार्ज में 421 किमी तक की रेंज ऑफर करता है। 
    • Punch EV को दो चार्जिंग ऑप्शन - 7.2 kW फास्ट होम चार्जर और 50 kW DC फास्ट चार्जर के साथ पेश किया गया है।
    • परफॉर्मेंस की बात करें तो Punch EV का मिड रेंज 80 bhp की पावर और 114 Nm की पीक टॉर्क ऑफर करता है। वहीं लॉन्ग रेंज 120 bhp और 190 Nm की टॉर्क ऑफर करता है। 
    • टाटा की लेटेस्ट इलेक्टिक व्हीक मात्र 9.5 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। टॉप स्पीड की बात करें तो यह140 kmph है।

    Punch EV के फीचर्स 

    Punch EV को लेदर सीट, एयर प्यूरीफायर, 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंट्रूमेंट कलस्टर, वायरलेस चार्जिंग, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। लेटेस्ट पंच में सिक्योरिटी के लिए ब्लाइंड स्पॉट मॉनीटरिंग, छह एयरबैग और स्टेंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

    Tata Punch EV के सभी वेरिएंट्स की कीमत

    • Punch EV Smart:10.99 लाख रुपये
    • Punch EV Smart+: 11.49 लाख रुपये
    • Punch EV Adventure: 11.99 लाख रुपये
    • Punch EV Empowered: 12.79 लाख रुपये
    • Punch EV Empowered+: 13.29 लाख रुपये
    • Punch EV LR Adventure: 12.99 लाख रुपये
    • Punch EV LP Empowered: 13.99 लाख रुपये
    • Punch EV LR Empowered+: 14.49 लाख रुपये

    यह भी पढ़ें- Snow Driving Tips: विंटर ट्रिप पर जाने से पहले कर लीजिए ये तैयारी, बर्फीले इलाके में नहीं फंसेगी आपकी गाड़ी