Move to Jagran APP

TATA Nexon EV की बिकीं 35 हजार से अधिक गाड़ियां, टाटा ने सोशल मीडिया पर इशारों में लिए इस ईवी के मजे

टाटा मोटर्स के Tata Passenger Electric Mobility सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट में Mahindra XUV400 पर कटाक्ष किया है। कंपनी ने मजाकिया अंदाज में Tata Nexon EV की तुलना Mahindra XUV400 से की है

By Atul YadavEdited By: Published: Mon, 05 Dec 2022 10:30 AM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2022 10:30 AM (IST)
TATA Nexon EV की बिकीं 35 हजार से अधिक गाड़ियां, टाटा ने सोशल मीडिया पर इशारों में लिए इस ईवी के मजे
सोशल मीडिया पर अपने कड़े प्रतिद्वंद्वी एक्सयूवी 400 ईवी के मजे लिए

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। टाटा नेक्सॉन इस समय देश की सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। कंपनी ने लॉन्च के बाद अब तक इसकी 35 हजार से अधिक यूनिट्स की बिक्री की है, जो अपने आप में बड़ी बात है। टाटा की ये ईवी देश में सबसे किफायती कीमत में आने वाली इलेक्ट्रिक कार में से एक है। हालांकि, इससे भी सस्ती कुछ इलेक्ट्रिक कार हैं, लोकिन उनकी बिक्री इस गाड़ी के आगे बहुत कम है। टाटा ने अपने इस माइल्ड स्टोन को प्राप्त करने के बाद सोशल मीडिया पर अपने कड़े प्रतिद्वंद्वी महिंद्रा की एक्सयूवी 400 ईवी के मजे लिए।

loksabha election banner

बता दें, कंपनी का कई कारणों से सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से प्रतिद्वंद्वी ब्रांडों को निशाने पर लेने का इतिहास रहा है। इस बार इसने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को लेकर Mahindra को निशाना बनाया है। Tata Motors ने अपने Tata Passenger Electric Mobility सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट में Mahindra XUV400 पर कटाक्ष किया है। कंपनी ने मजाकिया अंदाज में Tata Nexon EV की तुलना Mahindra XUV400 से की है, जिससे पता चलता है कि यह 35,000 बिक्री को पार करने में कामयाब रही है, जबकि Mahindra की EV बिक्री फिलहाल '00' है।

नेक्सॉन, एक्सयूवी 400 पॉवर

Nexon EV भारतीय बाजार में काफी समय से बिक्री पर है, XUV 400 EV जनवरी 2023 में देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। यह Nexon EV का सीधा प्रतिद्वंद्वी होगा। 2022 में पहले पेश की गई अपकमिंग XUV 400 को भारत में 400 किमी से अधिक रेंज देने वाली ईवी के रूप में पेश किया जाएगा। नई एक्सयूवी 400 ईवी में 39.4 kWh का बैटरी पैक दिया गा है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर को 150 पीएस की मैक्सिमम पॉवर और 310 एनएम की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। कंपनी का दावा है यह इलेक्ट्रिक कार मात्र 8.3 सेकेंड में 0-100 किमी की स्पीड पकड़ने में सक्षम होगी। वहीं इस स्पीड तक पहुंचने में टाटा नेक्सॉन को 9 सेकेंड का समय लगता है।

नेक्सॉन, एक्सयूवी 400 रेंज

टाटा नेक्सॉन के पॉवरट्रेन की बात की जाए तो इसमें 40.5 kWh की बैटरी पैक लगाया गया है, जो सिंगल चार्ज पर 437 किमी की रेंज देने में सक्षम है। वहीं महिंद्रा एक्सयूवी 400 में 456 किमी की रेंज देने का दावा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

भीषण सर्दी में भी आपके ईवी की बैटरी नहीं होगी डेड, बस करना होगा ये काम

हाई-टेक और सुरक्षित गाड़ी खरीदने का प्लान? ADAS से लैस इन गाड़ियों में मिलते हैं शानदार सेफ्टी फीचर्स


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.