टाटा Nexon Aero एडिशन की कीमत और फीचर्स हुए लीक, जानिये क्या है इसमें खास
एक्सेसरीज किट की राशि के अलावा आपको लेबर चार्ज के 7,000 रूपए और टैक्स का भी भुगतान करना होगा। इसके अलावा रूफ रैप इंस्टॉल कराने के 3500 रूपए और टैक्स देना होगा।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। टाटा मोटर्स की कॉम्पैक्ट SUV नेक्सॉन एक बेहद पॉपुलर गाड़ी बन चुकी है, ऑटो एक्सपो 2018 में कंपनी ने नेक्सॉीन का नया वेरिएंट ‘एयरो’ पेश किया था जोकि 3 तरह की किट्स के साथ ऑफर किया गया। इस किट की मदद से नेक्सॉन को और बेहतर लुक दिया जा सकता है। इसमें एक किट सभी वेरिएंट्स के लिए है तो वहीं दो अन्य किट्स केवल हायर मॉडल्स के लिए ही होंगी। वैसे अभी तक टाटा मोटर्स ने नेक्सॉ्न एयरो को ऑफिशियली लॉन्चा नहीं किया लेकिन इसकी किट के बारे में सभी जानकारियां और कीमत का खुलासा हो चुका है।
एरो किट लेवल 1: यह एक एंट्री लेवल किट है, इसे सभी वेरिएंट पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस किट की कीमत 30,610 रूपए होगी। इस किट में फ्रंट फॉग लैंप गार्निश, एरो बैज और बॉडी किट जैसी चीजें मिलेंगी।
ऐरो किट लेवल 2: इस किट के जरिये आप नेक्सॉन के इंटीरियर को अपग्रेड कर सकते हैं उसे और बेहतर रूप दे सकते हैं। इसमें दो ऑप्शन दिए हैं। पहला XE, XM और XT वेरिएंट के लिए है, जबकि दूसरा XZ और XZ प्लस के लिए है। पहले वाले की कीमत 40,824 रूपए है, जबकि दूसरे वाले की कीमत 46,856 रूपए है। इस किट में ग्राहकों को एरो सीट कवर, एरो कारपेट और बूट कारपेट, इलुमिनेटेड स्कफ प्लेटें, रेड मिरर कवर और
रिम बैंड (केवल एक्सजेड और एक्सजेड प्लस) जैसी चीजें मिलेंगी
एरो किट लेवल 3: यह किट भी भी दो ऑप्शन में उपलब्ध है। पहला XE, XM और XT वेरिएंट के लिए है। इसकी कीमत 55,625 रूपए है। इस में लेवल 2 वाले सभी फीचर दिए गए हैं, इसके अलावा ग्लॉसी ब्लैक रूफ भी दी गई है। दूसरे की कीमत 61,574 रूपए है, यह XZ और XZ प्लस वेरिएंट के लिए है। इस में रूफ रैप समेत सभी चीजों को शामिल किया गया है।
एक्सेसरीज किट की राशि के अलावा आपको लेबर चार्ज के 7,000 रूपए और टैक्स का भी भुगतान करना होगा। इसके अलावा रूफ रैप इंस्टॉल कराने के 3500 रूपए और टैक्स देना होगा।