टाटा मोटर्स ने सुरक्षा बलों के लिए पेश किए दो नए मेड इन इंडिया कॉम्बैट व्हीकल
टाटा मोटर्स ने पुणे में अपने दो फ्लैगशिप मेड इन इंडिया कॉम्बैट व्हीकल पेश किए हैं।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। टाटा मोटर्स ने बिम्सटेक 2018 में अपने दो फ्लैगशिप मेड इन इंडिया कॉम्बैट व्हीकल पेश किए हैं। इनमें से एक टाटा 4X4 माइन प्रोटेक्टेड व्हीकल और दूसरा WhAP8x8 ICV (DRDO के साथ डेवलेप्ड किया हुआ) वाहन है।
टाटा मोटर्स ने हाल ही में बिम्सटेक देशों के साथ मिलिट्री व्हीकल सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। कंपनी म्यांमार को टाटा Xenon GS 800, UNIFIL, MONUSCO और MALI मिशन के लिए टाटा माइन प्रोटेक्टेड व्हीकल और यूएन शांति मिशन के लिए मिशन-स्पेसिफिक लॉजिस्टिक व्हीकल सप्लाई करेगी। इसके अलावा भी टाटा कई दूसरे मिलिट्री वाहनों की सप्लाई करेगी।
टाटा मोटर्स के डिफेंस और गवर्नमेंट बिजनेस के वाइस-प्रेसिडेंट वर्नोन नोरोन्हा ने बताया कि हमारे डिफेंस मोबिलिटी पोर्टफोलियो में काफी मजबूत आई है। हमारे पास कॉम्बैट, बख्तरबंद, कॉम्बैट स्पोर्ट और लॉजिस्टिक वाहनों की पूरी रेंज है जो मिलिट्री, पैरामिलिट्री और पुलिसबलों को उनके ऑपरेशंस में मदद कर रही है। हमारे इंटरनेशल ग्राहक जानते हैं कि इंडियन आर्म्ड फोर्सेस टाटा मिलिट्री व्हीकल इस्तेमाल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि टाटा 4X4 माइन प्रोटेक्टेड व्हीकल और WhAP 8x8 इंफैट्री कॉम्बैट व्हीकल काउंटर इनसर्जेंसी और कॉम्बैट ऑपरेशन के मोबालिटी सॉल्यूशन में हमारी एक्सपर्टिज का सबूत है।
WhAP8x8
WhAP8x8 (व्हील्ड आर्मर्ड एम्फिबियस प्लेटफॉर्म) भारत का पहला इंफैन्ट्री कॉम्बैट व्हीकल है जो हर प्रकार की परिस्थितियों में काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे DRDO (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलेपमेंट ऑर्गेनाइजेशन) के साथ मिलकर बनाया गया है। इसमें कई सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इसमें ब्लास्ट प्रोटेक्शन, बैलेस्टिक प्रोटेक्शन और एनबीसी प्रोटेक्शन दी गई है। इसमें 10+2 सीटिंग कैपेसिटी है। यह आर्मर्ड फाइटिंग व्हीकल, CBRN व्हीकल, रेकी एंड स्पोर्ट व्हीकल, मेडिकल एवैक्यूशन व्हीकल, इंजीनियर स्क्वायड, मोर्टार कैरियर, कमांडर व्हीकल जैसे वेरिएंट में मौजूद है।
4x4 माइन प्रोटेक्शन व्हीकल
4x4 माइन प्रोटेक्शन व्हीकल माइन-प्रूफ ट्रांसपोर्टेशन के लिए तैयार किया गया है। इसे काउंटर इनसर्जेंसी और एस्कॉर्ड प्रोटेक्शन व्हीकल के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। टाटा मोटर्स 1958 से भारतीय सुरक्षा बलों के लिए वाहन तैयार और सप्लाई कर रही है। कंपनी अब तक सुरक्षा बलों को 150,000 अलग-अलग वाहन सप्लाई कर चुकी है। साथ ही कंपनी सार्क, आसियन, यूएन पीसकीपिंग मिशन और अफ्रीकी देशों के लिए स्पेशल व्हीकल बना सप्लाई करती है।