Move to Jagran APP

नहीं खरीद रहे लोग Tata की कारें, बिक्री में आ रही लगातार गिरावट

Tata Motors की घरेलू बिक्री में 25 फीसद की गिरावट देखी गई है। कंपनी ने नवंबर 2019 में 38057 यूनिट्स की बिक्री की है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 10:22 AM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 10:22 AM (IST)
नहीं खरीद रहे लोग Tata की कारें, बिक्री में आ रही लगातार गिरावट
नहीं खरीद रहे लोग Tata की कारें, बिक्री में आ रही लगातार गिरावट

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी Tata Motors की घरेलू बिक्री में 25 फीसद की गिरावट देखी गई है। कंपनी ने नवंबर 2019 में 38,057 यूनिट्स की बिक्री की है। ये कार निर्माता कंपनी के पैसेंजर और कमर्शियल वाहनों की बिक्री में भारी गिरावट है। इससे बीते वर्ष कंपनी ने समान अवधि में 50,470 यूनिट्स की बिक्री की थी।

loksabha election banner

कार निर्माता कंपनी ने सकारात्मक त्योहारी सीजन के बावजूद भी वॉल्यूम में लगातार गिरावट देखी जा रही है। यहां तक कि ऑटो सेक्टर ने पिछले महीने में रिकवरी के संकेत दिए थे। पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में इस साल टाटा की नवंबर महीने में 39 फीसद की गिरावट के साथ 10,400 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, इससे बीते वर्ष नवंबर महीने में यह आंकड़ा 16,982 यूनिट्स का रहा था।

पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट मयंक पारीक ने कहा, "उत्साहजनक त्योहार की अवधि के बाद नवंबर में इंडस्ट्री में तेजी से गिरावट देखी गई है। इसके अलावा इंडस्ट्री BS6 के लिए भी तैयार हो रही है। रिटेल पर ध्यान देते हुए हमारी रणनीति के अनुरूप हमने अपने नेटवर्क कवरेज को और बढ़ाया है। हमारी खुदरा बिक्री 15 फीसद से अधिक थी, जिसने हमें इस वित्तीय वर्ष में नेटवर्क स्टॉक को 35 फीसद तक कम करने में मदद की है।"

कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में टाटा ने घरेलू बिक्री में 17 फीसद की गिरावट के साथ नवंबर महीने में 27,657 यूनिट्स की बिक्री की है। इससे बीते वर्ष समान अवधि में यह आंकड़ा 33,488 यूनिट्स का रहा था। मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में 38 फीसद की गिरावट के साथ नवंबर महीने में 6050 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, लाइट कमर्शिय व्हीकल में 11 फीसद की गिरावट के साथ 3611 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि नवंबर 2018 में यह आंकड़ा 4071 यूनिट्स का था। टाटा के निर्यात में भी 34 फीसद की गिरावट के साथ 2931 यूनिट्स का निर्यात हुआ है, जबकि नवबंर 2018 में यह आंकड़ा 4469 यूनिट्स का रहा था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.