Move to Jagran APP

Tata Motors को साल के पहले महीने ने किया निराश, बिक्री में आई 8% की गिरावट

Tata Motors ने जनवरी 2018 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है

By Shridhar MishraEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 08:40 PM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 08:19 AM (IST)
Tata Motors को साल के पहले महीने ने किया निराश, बिक्री में आई 8% की गिरावट
Tata Motors को साल के पहले महीने ने किया निराश, बिक्री में आई 8% की गिरावट

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। sales report ने जनवरी 2019 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी की सेल्स रिपोर्ट में 8 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है, जहां कंपनी के कुल 54,915 वाहन जनवरी महीने में बिके हैं। इसकी तुलना अगर जनवरी 2018 से की जाए तो इस महीने कंपनी के कुल 59,441 वाहन बिके थे।

loksabha election banner

घरेलू बाजार में भी कंपनी की बिक्री में 7.61 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है, जहां कॉमर्शियल और पैसेंजर वाहनों के सेगमेंट में कंपनी के जनवरी 2019 में 54,915 वाहन बिके हैं। जनवरी 2018 में कंपनी ने 59,441 वाहनों की बिक्री की थी।

निर्यात की बात करें तो कंपनी की बिक्री में 37 फीसद की भारी गिरावट आई है। Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने जनवरी 2019 में केवल 3,270 वाहनों का ही निर्यात किया है। हालांकि, Tata Motors (टाटा मोटर्स) का कहना है कि नेपाल में लिक्विडिटी संकट, बांग्लादेश में नई सरकार का गठन और श्रीलंका में राजनीतिक अस्थिरता गिरावट का एक बड़ा कारण बनी है।

घरेलू बाजार में पैसेंजर वाहन के सेगमेंट में कंपनी की बिक्री में 11 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी के इस महीने में 17,826 पैसेंजर वाहन बिके हैं। इसकी तुलना अगर जनवरी 2018 से की जाए तो कंपनी के 20,055 पैसेंजर वाहन बिके थे।

अप्रैल 2018 से जनवरी 2019 के बीच Tata Motors की सेल्स में 21 फीसद की बढ़त दर्ज की गई है, जहां कंपनी के कुल 5,52,887 वाहन बिके हैं। इसकी तुलना अगर अप्रैल 2017 से जनवरी 2018 तक के अंतराल से की जाए तो कंपनी के कुल 458,205 वाहन बिके थे।

यह भी पढ़ें:

भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत में ये हैं 5 सबसे लेटेस्ट कारें, जानें कीमत और फीचर्स

सड़क पर गाड़ी चलाते समय इन 8 गलतियों से कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

2019 में भी धमाल मचाएंगी ये 6 बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.