Upcoming Cars : Altroz EV से लेकर Gravitas तक टाटा मोटर्स लॉन्च करेगी ये जबरदस्त कारें, कीमत होगी बेहद कम
Tata Motors के लिए साल 2021 बेहद ख़ास होने वाला है क्योंकि कंपनी इस साल अपनी कुछ बेहतरीन कारों को लॉन्च करने वाली है। आज हम आपको टाटा मोटर्स की उन्हीं बेहतरीन कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो 2021 में लॉन्च होने जा रही हैं।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। ऑटो इंडस्ट्री के लिए साल 2020 कुछ ख़ास नहीं रहा। कोविड -19 की वजह से बिक्री में कमी जरूर आई लेकिन फेस्टिव सीजन से ही बिक्री फिर से ठीक होती नजर आ रही है। आपको बता दें कि Tata Motors के लिए साल 2021 बेहद ख़ास होने वाला है क्योंकि कंपनी इस साल अपनी कुछ बेहतरीन कारों को लॉन्च करने वाली है। आज हम आपको टाटा मोटर्स की उन्हीं बेहतरीन कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो 2021 में लॉन्च होने जा रही हैं।
Tata Gravitas SUV: Tata Harrier SUV की जबरदस्त सफलता को देखते हुए टाटा मोटर्स जल्द ही Gravitas SUV को लॉन्च करने जा रहा है। इस एसयूवी को साल 2021 की शुरुआत में ही लॉन्च किया जाएगा। ग्रैविटास आकार में हैरियर से काफी बड़ी है और इसमें पावरफुल इंजन दिया जाएगा। ये एसयूवी बेहतरीन फीचर्स और बेहतरीन स्पेस के साथ मार्केट में लॉन्च की जाएगी। ऐसे में जिन लोगों की फैमिली बड़ी है इनके लिए ग्रैविटास एक परफेक्ट एसयूवी साबित होने वाली है। Gravitas को सबसे पहले ऑटो एस्पो 2020 में पेश किया गया था और तब से ही भारतीय ग्राहकों को इसकी लॉन्चिंग का इंतजार है। इसे हैरियर के ओमेगा प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया जाएगा।
Tata Altroz EV: भारत में Tata Altroz प्रीमियम हैचबैक की जबरदस्त सफलता को देखते हुए कंपनी एक बार फिर से इसकी लोकप्रियता भुनाने की तैयारी में है। आपको बता दें कि टाटा मोटर्स अब इस हैचबैक का इलेक्ट्रिक अवतार मार्केट में लॉन्च करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार Tata Altroz ईवी में 30 kWh क्षमता की लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे ये EV फुल चार्ज होने के बाद 350 km की दूरी तय कर पाएगी। ख़ास बात ये है ये बेस्ट इन सेगमेंट फीचर्स से लैस होगी जो ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से दिए जाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि इस कार की कीमत 10 लाख के आस-पास हो सकती है।
Tata Altroz Turbo: मार्केट में बढ़ती हुई प्रतिस्पर्धा को देखते हुए टाटा मोटर्स अपनी प्रीमियम हैच बैक कार Altroz को टर्बो पेट्रोल वेरिएंट में उतार सकता है। जानकारी के अनुसार कंपनी साल 2021 में Altroz Turbo Petrol वेरिएंट को लॉन्च कर सकती है। इस कार को भारत में कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। भारत में इस कार की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू हो चुकी है।
Tata Tigor EV facelift: Tata Motors जल्द ही भारत में Tata Tigor को इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट अवतार को लॉन्च करने वाली है। इस कार में 21.5 kWh की बैटरी दी जा सकती है जिसकी मदद से ये कार 40bhp की पावर और 105Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकती है। ये कार फुल चार्जिंग में 213 km की रेंज देने में सक्षम होगी। इस कार की लॉन्चिंग 2021 के आखिर तक हो सकती है।
Tata Tiago EV facelift: Tigor EV की तरह ही Tiago EV का भी फेसलिफ्ट अवतार साल 2021 में लॉन्च किया जाने वाला है। ये कार फुल चार्जिंग में 213 km की दूरी तय करने में सक्षम होगी। इसमें 21.5 kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है।