Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Motors की दुनियाभर में घटी बिक्री, जनवरी महीने में आई 12% की गिरावट

    By Shridhar MishraEdited By:
    Updated: Wed, 13 Feb 2019 08:37 AM (IST)

    Tata Motors Group ने जनवरी महीने की ग्लोबल होलसेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है

    Tata Motors की दुनियाभर में घटी बिक्री, जनवरी महीने में आई 12% की गिरावट

    नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Tata Motors Group (टाटा मोटर्स ग्रुप) ने अपनी ग्लोबल होलसेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी की जनवरी 2019 में कुल 1,00,572 कारें बिकीं है। इन कारों में Jaguar Land Rover भी शामिल है। जनवरी 2018 के मुकाबले जनवरी 2019 में कंपनी की सेल्स में 12 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, Tata Motors के कॉमर्शियल व्हीकल्स और Tata Daewoo रेंज की बिक्री में जनवरी 2018 के मुकाबले 9 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी 2019 में इन वाहनों के 40,886 यूनिट्स ही बिके हैं।

    पैसेंजर व्हीकल्स सेगमेंट में कंपनी की ग्लोबल सेल्स में जनवरी 2018 के मुकाबले 15 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले महीने कंपनी के 59,686 यूनिट्स बिके थे। Jaguar Land Rover के ग्लोबल सेल्स की बात करें तो इसके 41,676 यूनिट्स दुनियाभर में बिके। वहीं, Jaguar की जनवरी 2019 में 12,904 यूनिट्स बिके। Land Rover के पिछले महीने 28,772 यूनिट्स दुनियाभर में बिके।

    नॉर्थ अमेरिका में कंपनी की बिक्री में 13.2 फीसद की बढ़त देखी गई, लेकिन चीन में 39.8 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। यूरोप में भी कंपनी की सेल्स में 5.7 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।

     Tata Harrier के लिए ग्राहकों को करना होगा 3 महीने का इंतजार

    वहीं, इससे पहले Tata Harrier की नई SUV, 24 जनवरी को भारतीय बाजार में लॉन्च हुई थी। कंपनी की तरफ से इस कार पर पहले से ही तीन महीने की वेटिंग पीरियड दी गई है। बता दें कि 2019 Tata Harrier की शुरुआती मुंबई एक्स-शोरूम कीमत 12.69 लाख है, जो इसके टॉप स्पेसिफिकेशन वाले मॉडल पर 16.25 लाख रुपये तक जाती है। Tata ने अपनी इस नई SUV की प्री-बुकिंग पिछले साल के अक्टूबर महीने से ही शुरू कर दी थी।

    कंपनी के मुताबिक दिसंबर 2018 तक इस कार के 16,000 ऑडर्स रेजिस्टर हो चुके थे। कार की समय पर डिलीवरी कंपनी के लिए एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में नई कार की खरीद पर ग्राहकों को अभी 90 दिनों का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है।