Move to Jagran APP

Tata ग्रुप ने BMC मु्ंबई को दान में दी 20 Tata Winger एम्बुलेंस

Tata ग्रुप ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) को 20 Tata Winger एंबुलेंस और 100 वेंटिलेटर्स प्रदान किए हैं।

By Ankit DubeyEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 09:46 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 09:46 AM (IST)
Tata ग्रुप ने BMC मु्ंबई को दान में दी 20 Tata Winger एम्बुलेंस
Tata ग्रुप ने BMC मु्ंबई को दान में दी 20 Tata Winger एम्बुलेंस

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Tata ग्रुप ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को 20 Tata Winger एंबुलेंस और 100 वेंटिलेटर्स प्रदान किए हैं। दान की घोषणा महाराष्ट्र के पर्यटन और पर्यावरण राज्य मंत्री आदित्य ठाकरे ने एक ट्वीट में की थी और संकट के दौरान फ्रंटलाइन श्रमिकों की मदद करने की भारतीय समूह की कोशिशों का हिस्सा है।

loksabha election banner

वाहनों को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और टाटा संस बोर्ड के सदस्य एन चंद्रशेखरन की उपस्थिति में सौंपा गया था। इसके अलावा आदित्य ठाकरे ने खुलासा किया कि टाटा समूह ने मुंबई में प्लाज्मा ट्रायल्स के लिए BMC को एक 10 करोड़ रुपये का दान दिया है। मंबई महामारी के कारण सबसे अधिक प्रभावित शहरों में से एक है, अतिरिक्त एंबुलेंस और वेंटिलेटर फ्रंटलाइन योद्धाओं को संकट से लड़ने में मदद करेंगे।

Tata Winger एंबुलेंस यूटिलिटी वाहनों के नए वर्जन पर आधारित है और इसे सबसे पहले 2020 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। नई Winger दो वेरिएंट्स - 3200 WB और 3488 WB में उपलब्ध है। Tata का कहना है कि विंगर एंबुलेंस AIS 125 पार्ट 1 मानदंड़ों का अनुपालन करती है और इसे रोगी परिवहन, बुनियादी जीवन समर्थन, एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट या सिर्फ एक शेल के रूप में ऑर्डर किया जा सकता है। इस मॉडल में कंपनी ने 2.2 लीटर का फोर-सिलेंडर, BS6 मानकों से लैस डीजल इंजन दिया है जो 98 bhp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

अपडेटेड Tata Winger में कंपनी ने एक नई फ्लीट मैनेजमेंट सिस्टम, व्हीकल टेलिमैटिक्स, फ्रंट डिस्क ब्रेक्स और आदि शामिल किए हैं। इसके साथ ही यह पुराने वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा बेहतर लुक और बड़ी बॉडी के साथ आती है। इसमें फ्रंट स्टाइलिंग भी बोल्ड दी गई है। इसके साथ ही इसमें स्पिल्ट हेडलैंप डिजाइन जो Tata ब्रांड की कारों में देखा जाता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.