विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA Aeris सेडान का इंटीरियर टीजर हुआ जारी, मिलेंगे एक से बढ़कर एक फीचर्स और नया डिजाइन

Published: Thu, 24 Sep 2026 02:45 PM (IST)

TATA Aeris Teaser: टाटा अपनी नई सेडान Aeris को 25 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा है जिसके टीजर में इंटीरियर और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिखते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। 25 सितंबर को लॉन्च से पहले TATA ने आने वाली Aeris सेडान के इंटीरियर का एक नए टीजर में खुलासा किया है। सामने आई तस्वीरों में डैशबोर्ड का लेआउट काफी हद तक Tiago जैसा ही दिखाई दता है लेकिन केबिन में हल्के या बेज रंग की थीम दी गई है। वीडियो में इंटीग्रेटेड डैशकैम फीचर के साथ मिलने वाला 360-डिग्री कैमरा है।

इंटीरियर और फीचर्स हाइलाइट्स

टीजर में नजन आने वाले फीचर्स में 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और नया स्टीयरिंग व्हील शामिल हैं। स्टीयरिंग व्हील के पीछे दिए गए रोटरी ड्राइव सिलेक्टर और पैडल शिफ्टर्स यह संकेत देते हैं कि टीजर में दिखाई गई उस कार में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। कबिन के चारों तरफ कई फिजिकल कंट्रोल भी साफ दिखाई देते हैं।

स्क्रीन और केबिन डिजाइन

Tiago जैसी दिखने वाली फ्लोटिंग-स्टाइल टचस्क्रीन का साइज 10.25 इंच हो सकता है और Aeris में फ्लोटिंग-स्टाइल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया जाएगा। डैशबोर्ड, डोर ट्रिम्स और सीटों सहित पूरे इंटीरियर में बेज कलर की थीम का इस्तेमाल किया गया है। Tata ने Tiago की तरह ही डैशबोर्ड पर फैब्रिक का भी इस्तेमाल किया है।

डैशबोर्ड और लेआउट

डैशबोर्ड पर दो सेंट्रल एसी वेंट्स के ऊपर एक फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन दी गई है जिसके नीचे फिजिकल स्विचों की एक लाइन मौजूद है। इसके नीचे, एक ग्लॉस-ब्लैक क्लाइमेट कंट्रोल पैनल दिया गया है जिसमें 2 रोटरी नॉब और AERIS की ब्रैंडिंग मिलती है। एक टेक्सचर वाली हॉरिजॉन्टल ट्रिम स्ट्रिप डैशबोर्ड के ऊपरी और निचले हिस्सों को अलग करती है।

सीट्स आर्मरेस्ट और गियरबॉक्स

हल्के कलर की यह थीम सीटों और एडजस्टेबल फ्रंट हेडरेस्ट तक दी गई है और दोनों सीटों के बीच एक फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट भी नजर आता है। टीजर में एक टू-स्पोक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिखाई देता है। सेंटर कंसोल पर एक रोटरी सिलेक्टर दिखाई देता है जो यह बताता है कि ये AMT वर्जन है। इसमें पैडल शिफ्टर्स भी दिए जा रहे हैं।

क्या मिलेंगे फीचर्स?

टचस्क्रीन पर चार कैमरे के फीड दिखाई देते हैं जिन पर फ्रंट, रियर, लेफ्ट और राइट लिखा होता है। 360-डिग्री कैमरा सिस्टम में डैशकैम की सुविधा भी शामिल है जिससे बाहरी कैमरे गाड़ी को आगे-पीछे करने में मदद करने के साथ-साथ फुटेज भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।

क्या होंगे संभावित फीचर्स?

ऐसी उम्मीद है Aeris में Tiago के फीचर्स और इक्विपमेंट्स को बड़े पैमाने पर शामिल किया जाएगा। इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 10.25 इंच की टचस्क्रीन और Harman का ऑडियो सिस्टम मिल सकता है। इसके अलावा, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, USB Type-C Port, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर एसी वेंट शामिल हैं।

कैमरा सिस्टम के साथ एक ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर भी मिल सकता है। हालांकि, इन फीचर्स और वेरिएंट के मुताबिक अभी इनकी पुष्टि होना बाकी है। बता दें कि, सेंटर कंसोल में रोटरी सिलेक्टर के आगे फोन रखने के लिए जगह दी गई है।

यह भी पढ़ें- लॉन्च से पहले दिखी नई TATA Aeris, डैशकैम जैसे फीचर्स और नए डिजाइन के साथ Maruti Dzire को देगी टक्कर