Move to Jagran APP

मुंबई में उतरी देश की पहली एसी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस, जानें इसकी खासियतें

भारत के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक मुंबई है। (Brihanmumbai electric supply and transport) (BEST) एक सस्टेनेबल तरीका मुंबई के लिए लेकर आया है। बेस्ट अपनी भारत की पहली दो एयर कंडीशनर डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस लेकर आएगा।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 02:49 PM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 02:49 PM (IST)
मुंबई में उतरी देश की पहली एसी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस, जानें इसकी खासियतें
Switch Mobility India लेकर आ रहा है देश की पहली इलेक्ट्रिक बस

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। देश में तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में देश में पहली इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बस आई है जो कि यात्रियों को सुविधा देने के साथ प्रदूषण पर भी लगाम लगाएगी। देश के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक मुंबई में इसको पहली बार उतारा गया है। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई ऐंड ट्रांसपोर्ट (BEST) दो एयर कंडीशनर डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस लेकर आया है। आपको बता दें इसकी तस्वीरें और वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बस का अनावरण केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने किया है। 

loksabha election banner

डाइमेंशन

आपको बता दें डबल डेकर बसे लंदन में चलने वाला metro decker के सामान्य ही है। इस बस में कुल 99 लोग बैठ सकते है। वहीं MD10,500 में 63 लोग और MD11,140 में 84 लोग बैठ सकते हैं। इसकी लंबाई 10.5 मीटर और 11.1 मीटर के बीच हो सकती है ये अपने बेड़े में सबसे लंबी बस में से एक हो सकती है। इसे 250-किलोवाट इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित किया जाएगा। बस सिंगल छह घंटे के चार्ज पर 300 किमी से अधिक की दूरी तय कर सकती है।मेट्रोडेकर कुल दो वेरिएंट्स में आता है, md 10,500 जो 10,500mm लंबा और 5,350mm व्हीलबेस है। वहीं, MD11,140 6,000mm व्हीलबेस के साथ 11,140mm लंबा है। ये दोनों 2,500mm चौड़े और 4,310mm लंबे हैं।

कंपनी का बयान

(Switch Mobility India ) स्विच मोबिलिटी लिमिटेड कंपनी के CEO - (Mahesh Babu ) कहा की स्विच इंडिया ने पहले ही मुंबई में 200 इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बसों का ऑर्डर मिल चुका है। कंपनी देश में प्रमुख क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक डबल-डेकर सेगमेंट में प्रमुख स्थानों को तलाश रहे है। हम इस साल लगभग 50 बसों की डिलीवरी करेंगे।यूटिलिटी में मुंबई सार्वजनिक परिवहन का दूसरा सबसे बड़ा साधन है । Best लग्भक 3,700 बसों के के साथ, हर दिन 30 लाख से अधिक यात्रियों को सेवा देती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.