भारत से पहले जापान में लॉन्च हुआ सुजुकी S-क्रॉस का फेसलिफ्ट अवतार
सुजुकी मोटर ने जापान में 2017 सुजुकी SX4 S-क्रॉस को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने जापान में इसकी कीमत 20,62,800 येन (करीब 12.06 लाख रुपये) रखी है
नई दिल्ली (जेएनएन)। सुजुकी मोटर ने जापान में 2017 सुजुकी SX4 S-क्रॉस को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने जापान में इसकी कीमत 20,62,800 येन (करीब 12.06 लाख रुपये) रखी है। कंपनी ने फेसलिफ्ट SX4 में कई बदलाव किये हैं। इसमें वर्टिकल क्रोल स्लेट्स के साथ डिजाइन की गई नई रेडिएटर ग्रिल और चारों तरफ क्रोम लगाई हैं। इसके साथ ही फ्रेश ग्राफिक और LED लाइटिंग के साथ रिशेप्ड हैडलैंप, LED डेटाइल रनिंग लाइट्स, चौड़े मुंह की ग्रिल, फिर से तैयार किया गया बम्पर और एक रेडक्लाब्टेड हुड लगाया गया है।
डायमेंशन और पावर स्पेसिफिकेशन:
2017 सुजुकी S-क्रॉस की लंबाई 4,300mm, चौड़ाई 1,785mm, ऊंचाई 1,595mm और व्हीलबेस 2,600mm है। इसके साथ ही इसका ग्राउंड क्लियरेंस 185mm है। पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें M16A 1.6 लीटर फोर सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है। यह इंजन 6,000rpm पर 117PS की पावर और 4,400rpm पर 151Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है, जो कि CVT को रिप्लेस करेगा। यह कार फ्रंट व्हील ड्राइव में 16.2km पर लीटर माइलेज और फोर-व्हील ड्राइव में 15.2km पर लीटर का माइलेज देती है।
दिवाली तक भारत में होगी लॉन्च:
मारुति सुजुकी S-क्रॉस का फेसलिफ्ट वर्जन भारत में पिछले महीने टेस्टिंग के दौरान नजर आया था। मारुति सुजुकी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और इंजीनियर सी. वी. रमन ने पहले ही कहा था कि 2017 मारुति S-क्रॉस को भारत में दिवाली तक (अक्टूबर-नवंबर) लॉन्च कर दिया जाएगा। भारत में मौजूदा मॉडल 88.51hp वाला 1.3 लीटर DDiS 200 और 118.01hp वाला 1.6 लीटर DDiS 320 डीजल इंजन दिया जाएगा।