Move to Jagran APP

अक्टूबर महीने में सुजुकी, RE, बजाज और TVS की बिक्री में वृद्धि, होंडा और हीरो की सेल्स घटी

रॉयल एनफील्ड, टीवीएस और सुजुकी को अक्टूबर महीने में मजबूत बिक्री के आंकड़े मिले हैं। वहीं, होंडा की बिक्री में थोड़ी गिरावट आई है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Thu, 02 Nov 2017 12:52 PM (IST)Updated: Thu, 02 Nov 2017 04:54 PM (IST)
अक्टूबर महीने में सुजुकी, RE, बजाज और TVS की बिक्री में वृद्धि, होंडा और हीरो की सेल्स घटी
अक्टूबर महीने में सुजुकी, RE, बजाज और TVS की बिक्री में वृद्धि, होंडा और हीरो की सेल्स घटी

नई दिल्ली (जेएनएन)। त्यौहारी सीजन के दौरान टू-व्हीलर कंपनियों को अक्टूबर महीने की बिक्री में इजाफा देखने को मिला है। रॉयल एनफील्ड, टीवीएस और सुजुकी को अक्टूबर महीने में मजबूत बिक्री के आंकड़े मिले हैं। वहीं, होंडा की बिक्री में थोड़ी गिरावट आई है। इसके बावजूद भी कंपनी ने सितंबर और अक्टूबर महीने में 13.50 लाख यूनिट्स की बिक्री की है, जो कि अब तक की सबसे अच्छी बिक्री है।

loksabha election banner

सुजुकी की बिक्री में 22.27% की वृद्धि

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अक्टूबर 2017 में 22.27 फीसद की वृद्धि के साथ 50,148 यूनिट्स की बिक्री की है। इनमें 46,020 यूनिट्स घरेलू बाजार में बेचे और 4100 यूनिट्स का निर्यात किया है। सुजुकी इंडिया ने अप्रैल और अक्टूबर 2017 के बीच में 38.43 फीसद की वृद्धि के साथ 2,39,405 यूनिट्स की बिक्री की है।

सुजुकी ने वित्त वर्ष 2017-18 में 5 लाख यूनिट्स की बिक्री करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने बीते वित्त वर्ष 3.50 लाख वाहनों की बिक्री की थी। सुजुकी अब अपनी बिक्री को बूस्ट देने के लिए अपनी नई इंट्रूडर 150 क्रूजर बाइक को नवंबर महीने में ही लॉन्च करने जा रही है। इसका मुकाबला बजाज एवेंजर 150 से होगा।

रॉयल एनफील्ड की बिक्री में 18% का इजाफा

रॉयल एनफील्ड (RE) ने अक्टूबर 2017 में 18 फीसद की वृद्धि के साथ 69,492 यूनिट्स की बिक्री की है। बीते वर्ष समान अवधि कंपनी ने 59,127 यूनिट्स की बिक्री की थी। कंपनी ने घरेलू बाजार में 68,014 यूनिट्स की बिक्री की है जो कि अक्टूबर 2016 में बिकीं 58,379 यूनिट्स के मुकाबले 17 फीसद ज्यादा है। कंपनी ने 350cc सेगमेंट की 68,209 मोटरसाइकिल्स बेची हैं। वहीं, इससे ऊपर कैपेसिटी वाले इंजन की कंपनी ने 4283 यूनिट्स बेची हैं।

निर्यात की बात करें तो कंपनी का अक्टूबर 2017 में निर्यात डबल हुआ है। कंपनी ने 98 फीसद के साथ 1478 यूनिट्स का निर्यात किया है। इससे बीते वर्ष समान अवधि में कंपनी ने 748 यूनिट्स का निर्यात किया था।

टीवीएस की बिक्री में 3% की बढोतरी

टीवीएस मोटर कंपनी ने अक्टूबर 2017 में 3 फीसद वृद्धि के साथ 3,17,411 यूनिट्स की बिक्री की है। इससे बीते वर्ष समान अवधि में कंपनी ने 3,08,3690 यूनिट्स की बिक्री की थी। घरेलू बाजार में कंपनी ने 2,70,372 यूनिट्स की बिक्री की है। इससे बीते वर्ष समान अवधि में कंपनी ने 2,72,229 यूनिट्स बेची थीं।

स्कूटर की बिक्री में 15.7 फीसद की वृद्धि के साथ कंपनी ने 1,06,910 यूनिट्स बेची हैं। अगस्त 2016 में कंपनी ने 92,417 यूनिट्स बेची थीं। मोटरसाइकिल्स की बिक्री की बात करें तो कंपनी ने 3.2 फीसद की वृद्धि के साथ 1,25,409 यूनिट्स की बिक्री की है। अक्टूबर 2016 में कंपनी ने मोटरसाइकिल्स की 1,21,550 यूनिट्स बेची थीं।

निर्यात की बात करें तो कंपनी ने अक्टूबर 2017 में 29.3 फीसद की वृद्धि के साथ 45,437 यूनिट्स का निर्यात किया है। अक्टूबर 2016 में कंपनी ने 35,134 यूनिट्स का निर्यात किया था। टीवीएस की थ्री-व्हीलर्स की बिक्री में 88.3 फीसद का इजाफा हुआ है। कंपनी ने अक्टूबर 2017 में इसकी 9047 यूनिटस बेची हैं, जबकि अक्टूबर 2016 में कंपनी ने 4805 यूनिट्स बेची थीं।

होंडा की बिक्री में 5.22% की गिरावट

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया त्यौहारी सीजन पर 13.50 लाख यूनिट्स के साथ अब तक की सबसे अच्छी बिक्री की है। हालांकि, कंपनी की अक्टूबर 2017 की बिक्री में 5.22 फीसद की गिरावट देखी गई है। कंपनी ने अगस्त महीने में 4,66,535 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि अक्टूबर 2016 में कंपनी ने 4,92,237 यूनिट्स बेची थीं।

घरेलू बाजार में कंपनी ने 7.5 फीसद की गिरावट के साथ 4,37,531 यूनिट्स की बिक्री की है। इससे बीते वर्ष समान अवधि में कंपनी ने 4,70,358 यूनिट्स बेची थीं।

निर्यात की बात करें तो कंपनी ने अक्टूबर 2017 में 32.57 फीसद के साथ 29,004 यूनिट्स का निर्यात किया है। इससे बीते वर्ष समान अवधि में कंपनी ने 21,879 यूनिट्स का निर्यात किया था।

Image result for hero motocorp jagran

हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री में 5% गिरावट:

हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री में अक्टूबर के दौरान गिरावट देखने को मिली है। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक अक्टूबर 2016 के मुकाबले इस साल अक्टूबर में उसकी बिक्री में करीब 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि कंपनी लगातार छठे महीने 6 लाख से ज्यादा टू व्हीलर बेचने में कामयाब रही है।

हीरो मोटोकॉर्प के मुताबिक अक्टूबर के दौरान उसने कुल 6,31,105 टू व्हीलर की सेल की है जबकि पिछले साल इस दौरान 6,63,153 टू व्हीलर बिके थे। हालांकि पूरे त्योहारी सीजन के दौरान कंपनी 20 लाख से ज्यादा टू व्हीलर बेचने में कामयाब रही है और बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.