विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hyundai Creta और Kia Seltos को टक्कर देने आ रही है स्कोडा की नई कार, कई खास फीचर्स के साथ कीमत हो सकती है 10 लाख से शुरू

By BhavanaEdited By:
Published: Sun, 06 Dec 2020 02:11 PM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2020 09:52 AM (IST)

स्कोडा ने देश में KOSMIQ और KLIQ नाम के दो ट्रेडमार्क तैयार किए हैं। यह उम्मीद की जा रही है ...और पढ़ें

Skoda Vision In के कॉन्सेप्ट मॉडल की तस्वीर (फोटो साभार :जागरण)
Skoda Vision In के कॉन्सेप्ट मॉडल की तस्वीर (फोटो साभार :जागरण)

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Skoda Vision In Launching : स्कोडा ने 2020 ऑटो एक्सपो में अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Vision IN के कॉन्सेप्ट को शोकेस किया था। जिसका प्रयोग कंपनी अपनी आने वाली सभी नई मिड- साइज आकार की एसयूवी को विकसित करने के लिए करेगी। बता दें, फिलहाल कंपनी की नई मिड-साइज एसयूवी Vision IN के प्रोडक्शन वर्जन की खबरें चर्चा में हैं। यह एसयूवी लॉन्च के बाद भारत में हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस को कड़ी टक्कर देगी।

अगले साल के मिड में की जाएगी लॉन्च: रिपोर्ट के मुताबिक विज़न IN का प्रोडक्शन वर्जन जनवरी से 2021 के बीच आगाज करेगा। जबकि इसकी लांचिंग 2021 के मिड में की जाएगी। नई स्कोडा विजन इन आधारित एसयूवी भारत में फॉक्सवैगन समूह के एमक्यूबी एओ इन प्लेटफॉर्म की शुरुआत करेगी। जिस पर वैश्विक-स्पेक स्कोडा कामिक, वीडब्ल्यू टी-क्रॉस और पोलो हैचबैक को तैयार किया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल फॉक्सवैगन ताइगुन, नेक्स्ट-जेन स्कोडा रैपिड और नई वेंटो को तैयार करने के लिए भी किया जा सकता है।

'K' अक्षर से कंपनी बेचती है तीन एसयूवी: स्कोडा ने देश में कोस्मिक और क्लीक नाम के दो ट्रेडमार्क तैयार किए हैं। यह उम्मीद की जा रही है, कि विज़न ईन के प्रोडक्शन वर्जन को कोस्मिक कहा जा सकता है। यह नया प्रोडक्ट कंपनी के 'K' अक्षर के प्रति लागव को दर्शाता है, बता दें, कंपनी वैश्विक रूप से 3 एसयूवी बेच रही है, जिनके नाम 'K' से (कारोक, कोडियाक और कामीक) शुरू होते हैं।

अपने सेगमेंट का मिलेगा सबसे लंबा व्हीलबेस: स्कोडा विजन ईन के बारे में बात करें तो यह मॉडल 4,256 मिमी लंबा और 1,589 मिमी उंचा होगा। वहीं इसमें 2,671 मिमी का व्हीलबेस दिया जाएगा। जो अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा होगा। इस व्हील बेस के चलते स्कोडा की इस एसयूवी के कैबिन में खासी जगह मिलेगी। सामने आई स्पाई तस्वीरों से पता चलता है, कि प्रोडक्शन मॉडल में क्रोम-एम्बेलिश्ड स्कोडा ग्रिल, स्प्लिट प्रोजेक्टर हेडलैंप, 3-स्लॉट स्किड प्लेट, प्रमुख रूफ रेल, क्रिस्टल-जैसे एलईडी टेल-लैंप शामिल हैं।