Skoda Kodiaq को मिला भारतीय ग्राहकों का साथ, पिछले महीने बिकी इतनी कारें
Skoda Kodiaq को पिछले महीने ग्राहकों ने काफी पसंद किया
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Skoda Kodiaq को पिछले महीने ग्राहकों ने काफी पसंद किया। दिसंबर 2018 में Skoda Kodiaq की 219 कारें बिकीं। इसकी तुलना अगर दिसंबर 2017 से की जाए तो Skoda Kodiaq की 192 कारें बिकी थी। Skoda Kodiaq में पिछले महीने 14 फीसद की ग्रोथ दर्ज की गई।
नवंबर 2018 से तुलना की जाए तो Kodiaq की महीना-दर-महीना (Month-On-Month) में 72 फीसदी का इजाफा हुआ है। Kodiaq दिसंबर में Skoda की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी।
Kodiaq की बिक्री का अगर औसत निकाला जाए, तो पिछले 6 महीनों में इसकी 150 कारें हर महीने बिकी है। बता दें कि Skoda ने Kodiaq को अक्टूबर 2017 में लॉन्च किया था। कंपनी ने इसका टॉप एंड वेरिएंट L&K (Laurin & Klement) को नवंबर 2018 में लॉन्च किया था।
Kodiaq में पावर के लिए 2.0 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 150 PS का मैक्सिमम पावर और 340Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स से लैस, जो इसके सभी व्हील्स में पावर भेजता है।
Skoda की तरफ से इसमें 9-एयरबैग्स, हैंड्स-फ्री पार्किंग, एंटी स्लिप रेगुलेशन, इलेक्ट्रॉनिक डिफ्रेंशियल लॉक, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और पार्कट्रॉनिक सेंसर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:
भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत में ये हैं 5 सबसे लेटेस्ट कारें, जानें कीमत और फीचर्स
सड़क पर गाड़ी चलाते समय इन 8 गलतियों से कट सकता है चालान, हो सकती है जेल