विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Revolt इलेक्ट्रिक एक और सस्ती बाइक करेगा लांच, कंपनी ने किया कंफर्म!

By Rishabh ParmarEdited By:
Published: Mon, 26 Jul 2021 12:57 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 12:58 PM (IST)

देश की तेजी से उभरती हुई इलेक्ट्रिक बाइक निर्माता कंपनी रिवोल्ट की बाइक्स की भारत में जबरदस्त डिमांड हैं। हाल ...और पढ़ें

Revolt इलेक्ट्रिक एक और सस्ती बाइक करेगा लांच (रिवोल्ट RV 400 बाइक की तस्वीर)
Revolt इलेक्ट्रिक एक और सस्ती बाइक करेगा लांच (रिवोल्ट RV 400 बाइक की तस्वीर)

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। पिछले कुछ वर्षों में भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में कितनी तेजी से क्रांति आई है इस बात से तो हम सभी वाकिफ हैं। वहीं, हम भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते पूल में एक और नाम जोड़ सकते हैं। यह भारत में तेजी से उभरती हुई इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी रिवोल्ट मोटर्स है। घरेलू इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता भारत में एक और इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने के लिए कमर कस रहा है। इस आगामी ईवी के बारे में दो दिलचस्प जानकारी सामने आई हैं। रिपोर्ट्स पर विश्वास करें तो यह रिवोल्ट मोटर्स की सबसे किफायती ई बाइक होने की संभावना है।

दूसरा, यह कंपनी के लाइन-अप में Revolt RV300 e बाइक को रिप्लेस करेगा। पीटीआई की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कहा, "हम अंततः आरवी 300 मॉडल को चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर देंगे। इसके स्थान पर, हम कम कीमत पर एक नया मॉडल, आरवी 1 पेश करेंगे, जो पूरी तरह से एक नया मॉडल होगा।"

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डिटेल्स का खुलासा रतनइंडिया एंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईएल) की प्रमोटर अंजलि रतन ने किया, जो कि रिवोल्ट मोटर्स में एक स्टेक होल्डर है। उन्होंने कहा कि आगामी ई बाइक का उत्पादन अगले साल की शुरुआत से शुरू होगा। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि मोटरसाइकिल 100 प्रतिशत स्थानीय उत्पाद से निर्मित होगी। जो लोग नहीं जानते हैं, उनको बता दें कि रतन इंडिया ने इस साल की शुरुआत में अप्रैल में रिवोल्ट मोटर्स में ₹150 करोड़ के निवेश के साथ 43 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।

आपकी जानकारी के लिये यह भी बता दें कि रिवोल्ट मोटर्स ने यह भी घोषणा की कि रिवोल्ट आरवी300 इलेक्ट्रिक बाइक की पूरी रेंज फास्ट फूड डिलीवरी चेन डोमिनोज पिज्जा द्वारा अधिग्रहित की जाएगी, क्योंकि कंपनी अपने पिज्जा की डिलीवरी के लिए इलेक्ट्रिक बाइक रिवोल्ट आरवी300 को शामिल करना चाहती है।

गौरतलब है कि कंपनी ने पिछले महीने पहले अपनी Revolte RV 400 बाइक की बुकिंग दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, अहमदाबाद और हैदराबाद शहरों के लिए शुरू की थी। जहां इसे कस्ट्यूमर्स का जबरदस्त सपोर्ट मिला था और महज कुछ ही घंटों में बाइक की बुकिंग को रोकना पड़ा था। जिसके बाद कंपनी ने दावा किया था कि इस दौरान करीब 50 करोड़ रुपये की बाइक्स की बिकी थीं और कंपनी ने अब अपनी रिवोल्ट आरवी 400 की डिलीवरी शुरू कर दी है।

वहीं 15 जुलाई से कंपनी ने एक बार फिर बाइक की बुकिंग को ग्राहकों के लिए ओपन किया था।