विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महज दो घंटे में मिली इतनी जबरदस्त डिमांड कि बंद करनी पड़ी इस सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग

By Vineet SinghEdited By:
Published: Sat, 19 Jun 2021 11:11 AM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 07:32 AM (IST)

भारी संख्या में RV400 को मिल रही डिमांड की वजह ये भी है कि हाल ही में FAME II सब्सिडी ...और पढ़ें

महज दो घंटे में Revolt RV400 को मिली जबरदस्त डिमांड
महज दो घंटे में Revolt RV400 को मिली जबरदस्त डिमांड

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत में गिनी चुनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स हैं जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। इन्हीं इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स में से एक है Revolt RV400 जिसे ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब तो आलम ये है कि कंपनी को इसकी बुकिंग बंद करनी पड़ी है। दरअसल Revolt Motors ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि उन्होंने RV400 को मिल रही जबरदस्त बुकिंग के चलते महज दो घंटे में ही बुकिंग को बंद कर दिया है। जानकारी के अनुसार ऑटोमेकर की जितनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स को बुकिंग मिली है उनकी कीमत तकरीबन 50 करोड़ रुपये है।

इतनी भारी संख्या में RV400 को मिल रही डिमांड की वजह ये भी है कि हाल ही में FAME II सब्सिडी में संशोधन किया गया है जिसके चलते इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत में कमी आई है और इसी वजह से लोगों ने जमकर इस किफायती इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को बुक किया है। भारत सरकार देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की खपत बढ़ाने के लिए ये सब्सिडी ऑफर कर रही है जिससे प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर लगाम लगाई जा सके।

RV400 की बात करें तो ग्राहक इसे ग्राहक इसे 1 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। ये भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी है। नई बुक की गई रिवोल्ट इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी सितंबर 2021 में शुरू होगी। जहां तक ​​भविष्य की बुकिंग का सवाल है, कंपनी भविष्य की मांग के आधार पर प्रक्रिया को फिर से शुरू करेगी। इच्छुक ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर RV400 की अगली बुकिंग के बारे में जानने के लिए "Notify Me" बटन पर क्लिक करके इस बारे में अपडेट हासिल कर सकते हैं।