5 लाख रुपये से कम कीमत में Renault Triber हुई लॉन्च, इन 8 वजहों से जीतेगी आपका दिल
Renault Triber भारत में लॉन्च हो गई है जो कंपनी की MPV (मल्टी-परपज व्हीकल) है
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Renault Triber भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 5 लाख रुपये से भी कम रखी है। इसमें कई सेगमेंट बेस्ट क्लास फीचर्स दिए गए हैं। यह एक मल्टी परपज व्हीकल (MPV) है, जिसमें 7 लोगों के बैठने की जगह है। आज हम आपको Renault Triber से जुड़ी 8 बड़ी बातों के बार में बताने जा रहे हैं। इनमें परफॉर्मेंस से लेकर कीमत तक शामिल है। इसके अलावा इसमें क्या खास फीचर्स दिए गए हैं यह भी जानेंगे। इस खबर को पूरा पढ़ने के बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि Renault की यह नई MPV आपके लिए कैसी है। तो डालते हैं एक नजर,
1. परफॉर्मेंस
Renault Triber में पावर के लिए 999 सीसी का 3-सिलिंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 72 PS की मैक्सिमम पावर और 96Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
2. डायमेंशन
Renault Triber की लंबाई 3990 मिलीमीटर, चौड़ाई 1739 मिलीमीटर और ऊंचाई 1643 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2636 मिलीमीटर है।
3. फ्यूल क्षमता
Renault Triber में 40 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
4. इंफोटेनमेंट सिस्टम
Renault Triber में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है।
5. सेफ्टी फीचर्स
Renault Triber में सेफ्टी के लिए रियर पार्किंग सेंसर्स, सेफ्टी रिमाइंडर के साथ 4 एयरबेग्स (बेस्ट इन क्लास) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
6. ब्रेक्स
Renault Triber के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया है।
7. सस्पेंशन
Renault Triber के फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग के साथ Pseudo MacPherson Strut और रियर में Torsion Beam Axle सस्पेंशन दिया गया है।
8. कीमत
- Renault Triber के RXE वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 4.95 लाख रुपये है
- RXL वेरिएंट की कीमत 5.49 लाख रुपये है।
- RXT वेरिएंट की कीमत 5.99 लाख रुपये है।
- RXZ वेरिएंट की कीमत 6.49 लाख रुपये है।