Renault Triber ने मचाई भारत में धूम, Kwid को पछाड़ बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Renault Kwid Lodgy Duster और Captur के मुकाबले Renault Triber सितंबर महीने में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बन गई है
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Renault ने हाल ही में अपनी Renault Triber को भारत में लॉन्च किया था। यह एक मल्टी परपज व्हीकल (MPV) गाड़ी है, जिसमें एक साथ 7 लोग बैठ सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 5 लाख रुपये से भी कम है। Triber की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि सितंबर महीने में यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बन गई है। Triber की सितंबर 2019 में 4,710 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसी महीने में Renault Kwid की 2,995 यूनिट्स की बिक्री हुई है। बता दें कि Kwid कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार है। ऐसे में Triber की सबसे ज्यादा बिक्री ने न सिर्फ बाजार में बल्कि, कंपनी के अंदर भी एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया है।
Renault Duster की सितंबर महीने में 544 यूनिट्स की बिक्री हुई है। यानी यह कंपनी की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बन गई है। जबकि, Renault Lodgy बिक्री के मामले में चौथे स्थान पर है। इसके सितंबर महीने में 78 यूनिट्स की बिक्री हुई है। हालांकि, Renault Captur की परफॉर्मेंस ने कंपनी को निराश किया है। सितंबर महीने में Renault Captur के केवल 18 यूनिट्स ही भारतीय बाजार में बिके हैं।
परफॉर्मेंस की बात करें तो Renault Triber में पावर के लिए 999 सीसी का 3-सिलिंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 72 PS की मैक्सिमम पावर और 96Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह एक मल्टी परपज व्हीकल (MPV) है, जिसमें जिसमें 7 लोगों के बैठने की जगह है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत की बात करें तो Renault Triber के RXE (बेस) वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 4.95 लाख रुपये है, जो RXZ वेरिएंट (टॉप-एंड मॉडल) पर 6.49 लाख रुपये तक जाती है। डायमेंशन की बात करें तो Renault Triber की लंबाई 3990 मिलीमीटर, चौड़ाई 1739 मिलीमीटर और ऊंचाई 1643 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2636 मिलीमीटर है।