Kwid Neotech Edition: रेनो ने पेश किया अपने सबसे ज्यादा बिकने वाली कार को नया एडिशन, कीमत महज 4.29 लाख रुपये से शुरू
Kwid Neotech Edition को 0.8 लीटर पेट्रोल मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.0 लीटर पेट्रोल विकल्प में पेश किया गया है। वहीं इसके डिजाइन में कंपनी ने दोहरे टोन रंग की पेशकश की है। बता दें कंपनी ने इस एडिशन को 3.5 लाख सेल्स मार्क के मौके पर पेश किया है।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Kwid Neotech Edition: रेनो इंडिया ने भारत में अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Kwid के नए Kwid Neotech एडिशन को लॉन्च कर दिया है। जिसकी कीमत 4.29 लाख एक्स शोरूम तय की गई है। बता दें, कंपनी ने इस एडिशन को 3.5 लाख सेल्स मार्क के मौके पर पेश किया है। जिसकी कीमत वर्तमान मॉडल से करीब 30,000 रुपये ज्यादा है।
दो टोन रंगों में होगी उपलब्ध: Kwid Neotech एडिशन को 0.8 लीटर पेट्रोल मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.0 लीटर पेट्रोल विकल्प में पेश किया गया है। वहीं इसके डिजाइन में कंपनी ने दोहरे टोन रंग की पेशकश की है। यानी आप इस एडिशन को ज़ांस्कर ब्लू बॉडी के साथ सिल्वर रूफ या सिल्वर बॉडी के साथ ज़ांस्कर ब्लू रूफ के विकल्प के साथ चुन सकते हैं।
फीचर्स : बतौर फीचर्स Renault Kwid Neotech में ऐप्पल का प्ले और एंड्राइड ऑटो के साथ 8 इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन शामिल है। इसके अलावा इसमें फ्रंट यात्रियों के लिए USB सॉकेट, AUX सॉकेट्स, फ्लेक्स व्हील्स, C- पिलर पर 3D डिकेल्स, AMT डायल क्रोम और फ्रंट ग्रिल पर क्रोम को शामिल किया गया है।
महज इतनी है शुरुआती कीमत : बता दें, Kwid भारत में रेनो की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है, जिसे लोग इसके डिजाइन और माइलेज के चलते जमकर खरीदते हैं। इस कार की शुरुआती कीमत महज 2.94 लाख रुपये तय की गई है। वर्तमान में यह कार कुल पांच वेरिएंट्स STD, RXE, RXL, RXT और टॉप-स्पेक क्लाइंबर में उपलब्ध है।
इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कीलेस एंट्री, रिवर्स पार्किंग कैमरा, मैनुअल AC और रियर यात्रियों के लिए 12V चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स में रियर पार्किंग सेंसर, ड्राइवर साइड एयरबैग और EBD के साथ ABS शामिल हैं। वर्तमान में इस कार का मुकाबला Maruti Suzuki Alto, S-Presso और Datsun redi-GO से होता है।