नवंबर महीने में Renault बनी 5वीं सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी, Tata Motors और Honda को पछाड़ा
Renault Triber को भारतीय बाजार में काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और इसी के चलते कंपनी देश की 5वीं बड़ी कार निर्माता कंपनी बन कर सामने आई है
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Renault की कॉम्पैक्ट MPV Triber को भारतीय बाजार में काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इतना ही नहीं इस Triber के चलते कंपनी देश की 5वीं बड़ी कार निर्माना के तौर पर ऊभर कर सामने आ रही है। Renault India की नवंबर महीने में बिक्री 10,800 यूनिट्स की रही है। समान महीने में Tata Motors की 10,400 यूनिट्स, Toyota की 8,312 यूनिट्स, Honda की 6,459 यूनिट्स और Ford की 5,329 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इस पूरे आंकड़े में Renault India सबसे ऊपर रही है। बीते वर्ष समान अवधि के मुकाबले Renault की बिक्री में 76.1 फीसद की वृद्धि भी देखी गई है।
फ्रांस की कार निर्माता कंपनी ने Triber और Kwid फेसलिफ्ट के साथ मिलकर कुल 10,251 यूनिट्स की बिक्री की है, जिसमें Triber की 6,071 यूनिट्स और Kwid की 4,182 यूनिट्स शामिल है। मौजूदा रेनो ट्राइबर को चार वेरिएंट्स - RXE, RXL, RXT और RXZ में बेचा जा रहा है। इनकी कीमत 4.95 लाख रुपये से लेकर 6.53 लाख रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) है।
अगस्त 2019 में लॉन्च हुई रेनो ट्राइबर में पहली बार सेगमेंट की थर्ड-रो सीटें दी गई हैं, जिसे कंपनी EasyFix कह रही है। स्पेस में दमदार किफायकी MPV को ग्राहकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। दो महीनों के भीतर कंपनी इसकी 10,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री कर चुकी है। रेनो ट्राइबर में कंपनी नया 1.0 लीटर, थ्री-सिलेंडर एनर्जी इंजन दे रही है, जो 71 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिए हैं। वहीं, कंपनी जल्द इसका AMT वर्जन भी लॉन्च कर सकती है।
रेनो ट्राइबर कई बेहतर फीचर्स के साथ आती है। कंपनी इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED DRLs, इलेक्ट्रिक बूट रिलीज, स्मार्ट-लुकिंग व्हील्स और स्टाइलिश टेललैंप्स के साथ फंक्शनल रूफ रेल्स दिए हैं। केबिन में भी कंपनी एक टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, रियर AC वेंट्स, स्लाइडिंग फंक्शन वाली सेकंड-रो सीटें और ईजीफिक्स थर्ड-रो सीटें दी हैं।