Move to Jagran APP

Tata Nano: क्या भारत में आखिरी सांसे ले रही है Ratan Tata की लखटकिया कार?

Tata Motors के मुताबिक कंपनी ने Tata Nano का आखिरी बार प्रोडक्शन दिसंबर 2018 में किया था

By Shridhar MishraEdited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 02:45 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2019 07:10 AM (IST)
Tata Nano: क्या भारत में आखिरी सांसे ले रही है Ratan Tata की लखटकिया कार?
Tata Nano: क्या भारत में आखिरी सांसे ले रही है Ratan Tata की लखटकिया कार?

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Tata Nano क्या भारत में अपनी आखिरी सांसे ले रही है? ये सवाल इसलिए जरूरी है, क्योंकि कंपनी ने इसकी एक भी यूनिट को इस साल के जनवरी महीने से नहीं बनाया है। Ratan Tata की ड्रीम कार और आम आदमी की लखटकिया कार को फरवरी महीने के बाद से एक भी ग्राहक नहीं मिला है। यानी फरवरी 2019 के बाद से अब तक इस कार की एक भी यूनिट बाजार में नहीं बिकी है। हालांकि, कंपनी ने इसकी प्रोडक्शन को बंद करने को लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है। पढ़ें भारत की दो सबसे छोटी कारों के बारे में...

loksabha election banner

Maruti Suzuki Ritz की वाटर रेजिस्टेंट कार बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें 

Tata Motors के मुताबिक कंपनी ने Tata Nano का आखिरी बार प्रोडक्शन दिसंबर 2018 में किया था। उस समय कंपनी ने इसके 82 यूनिट्स का प्रोडक्शन अपने सानंद प्लांट में किया था। इसके बाद जनवरी से लेकर जून तक कंपनी ने इस कार के एक भी यूनिट को नहीं बनाया है।

अगर इसकी बिक्री की बात करें तो जनवरी से लेकर जून तक की अवधी में केवल फरवरी महीन में इसकी एक कार बिकी थी। जनवरी से लेकर जून तक कंपनी ने इसकी एक भी यूनिट का निर्यात नहीं किया है। पिछले साल जून महीने में कंपनी ने Tata Nano की एक यूनिट का प्रोडक्शन किया था। जबकि, इसकी तीन कारों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी।

Tata Nano को कंपनी ने जनवरी 2008 में Auto Expo में पेश किया था। यह कार भारतीय बाजार में साल 2009 के मार्च महीने में लॉन्च हुई थी। कंपनी ने उस समय दावा किया था कि इसके बेस मॉडल की कीमत 1 लाख रुपये होगी, जिसके बाद इसे लखटकिया कार का नाम दिया गया था।

Mahindra XUV500 के बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

मार्च 2019 में नहीं बिकी Tata Nano

Tata Motors ने BSE फिलिंग में बताया कि मार्च 2019 में Tata Nano (टाटा नैनो) का न तो कोई प्रोडक्शन हुआ और न ही इस कार की एक भी यूनिट बाजार में बिकी। वहीं, मार्च 2018 में Tata Nano की 31 कारों का प्रोडक्शन हुआ था और इसके 29 यूनिट्स बाजार में बिके थे।

फरवरी 2019 में बिकी सिर्फ एक कार

Tata Motors की तरफ से यह भी बताया गया कि फरवरी 2019 में Tata Nano का एक भी यूनिट का प्रोडक्शन नहीं हुआ था। हालांकि, फरवरी 2019 में Tata Nano (टाटा नैनो) की एक यूनिट की बिक्री हुई है। इस महीने कंपनी ने इस कार की एक भी यूनिट का निर्यात नहीं किया था।

जनवरी में नहीं हुई प्रोडक्शन और बिक्री

जनवरी महीने में भी Tata Nano की एक भी यूनिट का न तो प्रोडक्शन हुआ था और नहीं इसकी बिक्री हुई थी।

Tata Nano पर आधिकारिक फैसला बाकी

Tata Motors की तरफ से Tata Nano को लेकर अभी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, इस कार की प्रोडक्शन और बिक्री को देखते हुए इसके भविष्य का अंदाजा लगाया जा सकता है।

अप्रैल 2020 तक बंद हो सकती है Tata Nano

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी Tata Nano की बिक्री अप्रैल 2020 तक बंद कर सकती है। दरअसल BS-6 नॉर्म्स और नए सेफ्टी नियमों को देखते हुए शायद ही कंपनी इस कार को आगे बढ़ाना चाहेगी।

यह भी पढें:

सड़क हादसों में इस गलती से होती है सबसे ज्यादा मौत, ये हैं 5 बड़े कारण

10 गुना ज्यादा कटेगा चालान, कार मालिक के खिलाफ होगा केस- क्या है Modi 2.0 का प्लान?

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कटेगा 5 गुना चालान, बिना Helmet और Seat Belt लगेगा इतना जुर्माना

ट्रैफिक पुलिस पेड़ या खंबे के पीछे छिप कर क्यों काटती है चालान? ये है कारण 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.