Move to Jagran APP

‘83’ के ‘कपिल देव’ को कौन सी कारें हैं सबसे ज्यादा पसंद?

Ranveer Singh (रणवीर सिंह) आज 34 साल के हो गए हैं जहां उन्होंने अपने Instagram पर आने वाली ‘83’ फिल्म के कपिल देव (Kapil Dev) लुक पर से पर्दा हटाया है

By Shridhar MishraEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 06:43 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 09:58 PM (IST)
‘83’ के ‘कपिल देव’ को कौन सी कारें हैं सबसे ज्यादा पसंद?
‘83’ के ‘कपिल देव’ को कौन सी कारें हैं सबसे ज्यादा पसंद?

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Ranveer Singh (रणवीर सिंह) आज 34 साल के हो गए हैं। ऐसे में Ranveer Singh ने अपने Instagram पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में रणवीर का कपिल देव (Kapil Dev) लुक सामने आया है, जो वो अपनी आने वाली ‘83’ फिल्म में निभा रहे हैं। दरअसल ‘83’ फिल्म 1983 Cricket World Cup पर बनाई गई है। फोटो में रणवीर बिल्कुल कपिल देव (Kapil Dev) की तरह दिख रहे हैं। 

loksabha election banner

आज हम रणवीर के जन्मदिन पर उनके गैरेज में पड़ी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये तक जाती है। तो डालते हैं एक नजर इन कारों पर,

Maruti Suzuki Ritz की वाटर रेजिस्टेंट कार बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें 

Aston Martin Rapide S
Ranveer Singh ने मैट व्हाइट कलर की Aston Martin Rapide S खुद को गिफ्ट किया है। Rapide S एक स्पोर्ट्स कार है, जिसकी कीमत 3.8 करोड़ रुपये है। इसमें पावर के लिए 6-लीटर V12 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 552 Bhp की मैक्सिमम पावर और 630 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। यह कार केवल 4.2 सेकेंड्स में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है। इसमें 327 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है।

Mercedes E-Class
रणवीर सिंह Mercedes E-Classका ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। यह कार अपने परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के लिए पहचानी जाती है। इसमें पावर के लिए 2.1-लीटर डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 204 Bhp की मैक्सिमम पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।

Maruti Ciaz
रणवीर सिंह Maruti Ciaz के ब्रांड एम्बेसेडर है। साल 2014 में Ciaz की लॉन्च पर Maruti ने उन्हें यह कार गिफ्ट की थी। इस सिडान में पावर के लिए 1.3-लीटर MJD डीजल इंजन दिया गया है जो SHVS माइल्ड हाईब्रिड तकनीक के साथ आता है।

Mahindra XUV500 के बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

Mercedes-Benz GLS
रणवीर सिंह के गैरेज में GLS SUV मौजूद है जो S-Class पर बेस्ड है। रणवीर सिंह इस कार से साथ कई मौकों पर देखे गए हैं। Mercedes-Benz GLS की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 83 लाख रुपये है। इसमें पावर के लिए 3-लीटर V6 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 255 Bhp की मैक्सिमम पावर और 620 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

AUDI Q5
रणवीर के गैरेज में AUDI Q5 मौजूद है। इस मिड-साइज लग्जरी में पावर के लिए 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 174 Bhp की मैक्सिमम पावर और 380 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 

Mercedes-Benz GL-Class
इस लग्जरी SUV में तीन रो के साथ 7-सीटर अरेंजमेंट मिलती है। GL 350 CDI में पावर के लिए 3-लीटर V6 डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 258 Bhp की मैक्सिमम पावर और 620 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। 

Toyota Land Cruiser Prado
Toyota की यह SUV अपने दमदार परफॉर्मेंस और ऑफ-रोड के लिए पहचानी जाती है। Land Cruiser Prado में पावर के लिए 3-लीटर इंजन दिया गया है, जो 3,400 आरपीएम पर 170bhp की मैक्सिमम पावर देता है। 

यह भी पढें:

सड़क हादसों में इस गलती से होती है सबसे ज्यादा मौत, ये हैं 5 बड़े कारण

10 गुना ज्यादा कटेगा चालान, कार मालिक के खिलाफ होगा केस- क्या है Modi 2.0 का प्लान?

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कटेगा 5 गुना चालान, बिना Helmet और Seat Belt लगेगा इतना जुर्माना

ट्रैफिक पुलिस पेड़ या खंबे के पीछे छिप कर क्यों काटती है चालान? ये है कारण 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.