अगले महीने भारत में लॉन्च होगी पोर्शे केयने, BMW के इस मॉडल को देगी चुनौती
थर्ड जनरेशन पोर्शे केयने को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी 17 अक्टूबर को अपनी इस पॉपुलर एसयूवी को भारत में लॉन्च करेगी।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। थर्ड जनरेशन पोर्शे केयने को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी 17 अक्टूबर को अपनी इस पॉपुलर एसयूवी को भारत में लॉन्च करेगी। नए मॉडल में पुराने मॉडल की तुलना में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें पहली बार हाइब्रिड इंजन ऑप्शन भी दिया जा रहा है। इस एसयूवी की बुकिंग पहले से ही जारी है और कारों का पहला सेट बिक चुका है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत 1 करोड़ (एक्स शोरूम) से शुरू हो सकती है।
2018 पोर्शे केयने एसयूवी में रिवाइज्ड चेसिस, फ्रंट और रियर एक्सल के लिए अलग लिंक डिजाइन है। इसके लुक में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें पोर्शे डायनैमिक लाइट सिस्टम (PLDS) और एलईडी मैट्रिक्स बीम हेडलाइट लगी है। फीचर के तौर पर इसमें 12.3 इंच टचस्क्रीन सिस्टम लगा है। इसके अलावा इसमें लेन चेंजिंग असिस्ट, लेन कीपिंग असिस्ट, ट्रैफिक साइन रिकगनेशन, ट्रैफिक जाम असिस्ट और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे कई सेफ्टी सिस्टम लगे हैं।
इंजन
इसमें लगे इंजन की बात करें तो यह V6 और V8 इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इसके स्टैंडर्ड वर्जन में 3.0 लीटर सिंगल टर्बो V6 इंजन लगा है जो 335 bhp की पावर और 450 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं दूसरे वेरिएंट केयने S में 2.9 लीटर ट्विन-टर्बो V6 इंजन है जो 433 bhp की पावर और 550 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं केयने टर्बो में 4.0 लीटर बाइ-टर्बो V8 इंजन है जो 542 bhp की पावर और 770 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 286 किमी प्रति घंटा है।
पोर्शे केयने ई-हाइब्रिड की बात करें तो इसमें 3.0 लीटर V6 इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह 462 bhp की पावर और 700 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 8-स्पीड टिपटॉनिक ट्रांसमिशन मिलेगा। हाइब्रिड वेरिएंट की टॉप स्पीड 253 किमी प्रति घंटा है। यह 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 5 सेकंड लेती है।
BMW X5 से होगा मुकाबला
पोर्शे की इस नई एसयूवी का मुकाबला BMW X5 से होगा। कंपनी भारत में इसका नया वेरिएंट इस साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है। नई BMW X5 में मौजूदा मॉडल वाले पेट्रोल और डीजल इंजन को शामिल किया जायेगा। बात अगर इंजन की करें तो डीजल वेरिएंट में 3.0 लीटर का इंजन मिलेगा, जो 260ps की पावर देगा। पेट्रोल वेरिएंट में 3.0 लीटर का इंजन मिलेगा, जो 306 PS की पावर देगा।