विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol Vs Electric Car: पेट्रोल कार की जगह अगर EV ली जाए तो कैसे होगी बचत? कन्फ्यूजन करें दूर

By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
Published: Mon, 26 Jun 2023 03:16 PM (IST)

इलेक्ट्रिक व्हीकल की लागत डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की तुलना में कम हैं। चूंकि ये कारें बिजली से चलती हैं इसलिए बैटरी ...और पढ़ें

इस समय ईवी पर पैसा लगाना कितने फायदे का सौदा?
इस समय ईवी पर पैसा लगाना कितने फायदे का सौदा?

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। जैसा कि हम सब जानते हैं कि पेट्रोल की महंगी कीमतों की वजह से लोग विकल्प के तौर पर सीएनजी या फिर ईवी देख रहे हैं, लेकिन सवाल ये भी है कि अगर सीएनजी लेंगे उतनी तगड़ी परफार्मेंस नहीं मिलेगी, वहीं अगर ईवी खरीदते हैं तो आपको पॉवर और परफार्मेंस तो मिलेगी, लेकिन आपको इसकी लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। ऐसे में ईवी खरीदने पर कहां होगी बचत इसके बारे में इस खबर के माध्यम से आपको बता रहे हैं, ताकि आप समय रहते अपने कन्फ्यूजन को दूर कर सकें।

Petrol Vs Electric Car

परफार्मेंस और ऑप्शन के लिहाज से देखें तो पेट्रोल गाड़ियां सस्ती और अच्छी होती हैं, लेकिन वहीं बात रोजाना खर्च की आती है, तो हम ईवी के बारे में सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। पेट्रोल हम डेली भरवा कर गाड़ी चलाएंगे, वहीं ईवी के लिए आपको महीने में एक बार बस बिजली का बिल देना पड़गा। कीमत के लिहाज से देखें तो दोनों गाड़ियों में लाखों का फर्क आता है, लेकिन वही रोजाना खर्च को कई सालों तक जोड़ कर देखें तो आपको लगेगा कि पेट्रोल से इतनी ज्यादा बेहतर क्यों हैं इलेक्ट्रिक कारें।

रनिंग कास्ट बनेगी बचत की सबसे बड़ा कारण?

इलेक्ट्रिक व्हीकल की लागत डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की तुलना में कम हैं। चूंकि ये कारें बिजली से चलती हैं, इसलिए बैटरी को रिचार्ज करने पर आपको जितना पैसा खर्च करना होगा, वह पेट्रोल या डीजल के लिए आप जितना भुगतान कर रहे हैं, उससे बहुत कम है। वास्तव में, एमजी जेडएस ईवी या हुंडई कोना जैसे प्रीमियम ईवी की भी चलने की लागत एक रुपये प्रति किलोमीटर से कम है।

बचत के साथ मिलेगा बेहतरीन कंफर्ट?

हर इलेक्ट्रिक वाहन, चाहे वह छोटा इलेक्ट्रिक स्कूटर हो या बड़ी इलेक्ट्रिक बस, इसमें गियर नहीं होते हैं। यह एक इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग करना बहुत आसान बनाता है क्योंकि किसी को क्लच के संचालन या लगे गियर के आधार पर ड्राइविंग की भी देखभाल करने की आवश्यकता नहीं होती है।