Move to Jagran APP

दिल्ली, कर्नाटक जैसे राज्यों से ज्यादा खरीदी गईं यूपी बिहार में गाड़ियां

आर्थिक रूप से मजबूत कर्नाटक और दिल्ली जैसे राज्य में नवंबर महीने में वाहनों की खरीदारी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Tue, 17 Dec 2019 02:56 PM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 03:02 PM (IST)
दिल्ली, कर्नाटक जैसे राज्यों से ज्यादा खरीदी गईं यूपी बिहार में गाड़ियां
दिल्ली, कर्नाटक जैसे राज्यों से ज्यादा खरीदी गईं यूपी बिहार में गाड़ियां

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। आर्थिक रूप से मजबूत कर्नाटक और दिल्ली जैसे राज्य में नवंबर महीने में वाहनों की खरीदारी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर राज्य यूपी और बिहार में वाहनों की खरीदारी ज्यादा देखी गई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के मुताबिक नवंबर महीने में उत्तर प्रदेशन में पिछले साल के मुकाबले करीब 19 फीसद ज्यादा लोगों ने वाहनों की खरीदारी की है, जिसके चलते यूपी 3,19,405 वाहनों के साथ देश में सबसे ज्यादा वाहन खरीदारी वाला राज्य बन गया है। इसी तरह दिल्ली में वाहनों की खरीदारी के में पिछले साल के मुकाबले 25 फीसद की गिरावट देखी गई है। वहीं, गुजरात में यह गिरावट करीब 21 फीसद रही है।

prime article banner

फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर महीने में देश में पिछले साल 2018 में वाहन बिक्री के मुकाबले करीब 2 फीसद ज्यादा रही है, जिसमें दोपहिया, तिपहिया और पैसेंजर वाहनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, अगर कमर्शियल वाहनों की बिक्री की बात करें तो इसमें 8 फीसद तक की गिरावट देखी गई है। इसी दौरान तिपहिया वाहनों की सबसे ज्यादा बिक्री देखी गई है। पैसेंजर वाहनों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले करीब 1 फीसद बढ़ी है। वहीं, दोपहिया वाहनों की बिक्री में इसी दौरान 3 फीसद की बढ़ोतरी देखी गई है।

दादर और नागर हवेली में 51 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 1,343 वाहनों की बिक्री हुई है। हरियाणा में 46 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 1,05,536 वाहनों की बिक्री हुई है। सिक्किम में सबसे ज्यादा 88 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 1,337 यूनिट्स की बिक्री हुई है। बिहार में 9 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 1,35,412 वाहनों की बिक्री हुई है।

गिरावट की बात करें तो दिल्ली में 25 फीसद की गिरावट के साथ 61,609 वाहनों की बिक्री हुई है। जम्मू कश्मीर में 48 फीसद की गिरावट के साथ 7,608 वाहनों की बिक्री हुई है। वहीं, झारखंड में 11 फीसद की गिरावट के साथ 60,219 वाहनों की बिक्री हुई है। कर्नाटक में 13 फीसद की गिरावट के साथ 1,29,681 वाहनों की बिक्री हुई है। सबसे कम गिरावट असम में देखी गई है, जहां 2 फीसद की गिरावट के साथ 45,949 वाहनों की बिक्री हुई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.