Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SIAM : अक्टूबर के महीने में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में हुई बढ़ोतरी, यहां देखें सियाम की रिपोर्ट

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Fri, 11 Nov 2022 02:16 PM (IST)

    SIAM त्योहारी सीजन में लोगों ने जमकर खरीदारी की है। आपको बता दे अक्टूबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 29 प्रतिशत बढ़कर 2.91 लाख यूनिट्स हुई है। इसकी जानकारी Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM) ने दी है।

    Hero Image
    SIAM : अक्टूबर के महीने में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में हुई बढ़ोतरी

    नई दिल्ली ,ऑटो डेस्क। अक्टूबर के महीने ने यात्री गाड़ियों की संख्या में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। लोगों ने जमकर इन गाड़ियों को खरीदा है। Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM) (भारतीय वाहन निर्माताओं की सोसायटी) की ओर से आई रिपोर्ट में देख सकते हैं। सियाम के अनुसार अक्टूबर में पीवी थोक बिक्री 29 प्रतिशत बढ़कर 2.91 लाख यूनिट्स  की हुई है। त्योहारी सीजन में इन गाड़ियों की भारी डिमांड देखने को मिली है। भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 29 प्रतिशत बढ़कर 2,91,113 यूनिट्स हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यात्री वाहन और दो पहिया वाहन की डिलीवरी

    अक्टूबर 2021 में कंपनियों से डीलरों ने कुल यात्री वाहन की 2,26,353 यूनिट्स की डिलीवरी की थी। वहीं अक्टूबर 2021 की तुलना में पिछले महीने कुल दोपहिया वाहनों की डिलीवरी 2 प्रतिशत से बढ़कर 15,77,694 यूनिट्स हो गई है।

    सियाम के अध्यक्ष का बयान

    सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि त्योहारी सीजन में काफी बढ़िया बढ़ोतरी हुई है। उत्सव को बढ़ावा देने के लिए बाजार की अच्छी धारणा के कारण अक्टूबर में विशेष रूप से यात्री वाहनों के बढ़ोतरी मिली है। इसमें सबसे अधिक बढ़ोतरी दो पहिया वाहनों की हुई है। इंफ्लेशन और बढ़ती ब्याज दरों ने ग्रामीण बाजार को अधिक प्रभावित किया है।

    तिपहिया वाहन की ब्रिकी

    अगर तिपहिया वाहनों की ब्रिकी की बात करें तो पिछले महीने 54,154 यूनिट्स की सेल हुई है वहीं इसकी तुलना पिछले साल के इसी अवधि से करें तो कुल 31,812 यूनिट्स की सेल हुई थी जिसमें इस साल काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

    सियाम के महानिदेशक का बयान

    पिछले महीने के ब्रिकी विस्तार के बारे में बताते हुए सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि हालांकि यात्री वाहनों ने अप्रैल-अक्टूबर 2022 में सबसे अधिक घरेलू बिक्री दर्ज की थी, लेकिन इन सात महीनों में दोपहिया वाहनों की बिक्री अभी भी 2016 की तुलना में काफी कम थी। वहीं तिपहिया वाहन की ब्रिकी 2010 की तुलना में कम है। दोपहिया और तिपहिया दोनों के निर्यात में गिरावट देखने को मिली है। पिछले महीने तिपहिया और दोपहिया वाहनों की कुल डिलीवरी 19,23,032 यूनिट्स की हुई है। वहीं इसकी तुलना पिछले साल के इसी अवधि से करें तो अक्टूबर 2021 में 18,10,856 यूनिट्स की सेल की थी जिसमें 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

    ये भी पढ़ें- 

    गाड़ी का Insurance Claim लेते समय न करें ये गलती, कंपनी नकार सकती है आपका क्लेम

    comedy show banner