Move to Jagran APP

नोएडा पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार और 1,777 वाहनों पर लगाया जुर्माना।

गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने 1777 वाहनों के मालिकों पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जुर्माना लगाया। (फोटो साभार Jagran)

By Sajan ChauhanEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 02:35 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 02:35 PM (IST)
नोएडा पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार और 1,777 वाहनों पर लगाया जुर्माना।
नोएडा पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार और 1,777 वाहनों पर लगाया जुर्माना।

नई दिल्ली, पीटीआइ। कोरोनावायरस महामारी की वजह से लगाए गए प्रतिबंधों को तोड़ने पर गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और 1,777 वाहनों के मालिकों पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जुर्माना लगाया।

loksabha election banner

14 वाहनों को गौतम बुद्ध नगर में शनिवार की रात तक 24 घंटे की अवधि के दौरान इसी तरह के उल्लंघन के लिए जब्त किया गया था। वीकेंड पर लगाए गए लॉक-डाउन की वजह से पूरे उत्तर प्रदेश में प्रतिबंध जारी है। कोविड-19 के लिए लोगों की स्क्रीनिंग और टेस्ट करने और अन्य वेक्टर जनित रोगों की जांच के लिए राज्य सरकार के कदमों के तौर पर प्रतिबंध लगाया गया है। गौतम बौद्ध नगर में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 144 को लागू किया गया है, जिसमें 4 से ज्यादा लोगों एक साथ एकत्रित नहीं हो सकते हैं। इसके शहरी क्षेत्र 'रेड जोन' में आते हैं।

पुलिस ने स्टेटमेंट में कहा कि "शनिवार को दो एफआईआर दर्ज हुईं और दो लोगों को नियमों को तोड़ने पर गिरफ्तार किया गया। जिले में 200 बैरियर प्वाइंट पर कुल 4,894 व्हीकल्स की जांच की गई। इसमें 1,777 का चालान जारी किए गया जबकि अन्य 14 को जब्त किया गया। कुल जुर्माने की बात की जाए तो कुल मिलाकर कार्रवाई के दौरान 1,76,800 रुपये जुर्माना वसूला गया। ऑफिशिएल्स के अनुसार, जरूरी सर्विस और जिला प्रशासन द्वारा जारी लोगों को छोड़कर दिल्ली-नोएडा बोर्डर आवाजाही के लिए सील है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.