Nissan ने दिसंबर महीने में हासिल की 49 फीसद की बढ़त, 5 साल में किया सबसे ज्यादा निर्यात
issan Motor इंडिया कुछ कार निर्माता कंपनियों में से एक है जिसने बिक्री प्रदर्शन में वृद्धि हासिल की है
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Nissan Motor इंडिया कुछ कार निर्माता कंपनियों में से एक है जिसने बिक्री प्रदर्शन में वृद्धि हासिल की है क्योंकि दिसंबर 2019 में कंपनी ने 49 फीसद की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने पिछले महीने 2169 यूनिट्स की बिक्री की है। हालांकि, कंपनी ने पिछले महीने 10,791 वाहनों का निर्यात किया है जो कि 5 साल में अब तक का सबसे ज्यादा है।
Nisaan मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, राकेश श्रीवास्तव ने कहा, "Kicks के बेहतर प्रदर्शन से महीने दर महीने 49 फीसदी की घरेलू वृद्धि निसान की वैश्विक एसयूवी DNA की ताकत दिखाती है। दिसंबर में निर्यात पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक सिंगल महीने का शिपमेंट है, जो मेक इन इंडिया पर एक मजबूत जोर देता है। आगे बढ़ते हुए हम निसान के साथ सतत विकास की मात्रा के लिए अपनी व्यापारिक रणनीति को प्राथमिक ब्रांड के रूप में संरेखित कर रहे हैं, जिसमें कई प्रोडक्ट्स की पेशकश के बाद नए प्रोडक्ट्स भी हैं, जबकि डैटसन प्रोडक्ट्स में मूल्य प्रस्तावों को भी मजूबत किया गया है।"
Nissan-Datsun पोर्टफोलियो में Kicks, Terrano, Sunny और Micra शामिल है। वहीं, डैटसन रेंज में Go, Redi-go और Go+ मॉडल्स मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें:
दिसंबर महीने में Toyota की बिक्री में आई भारी गिरावट, जानें कितने बिके वाहन
Maruti और Mahindra की बिक्री में आया सुधार, इन कंपनियों की सेल्स में अभी भी गिरावट