Nissan, Tata और Hyundai की ये 3 कारें नए अवतार में हुईं लॉन्च, जानें कीमत
Nissan Tata और Hyundai ने हाल ही में अपनी नई कारों को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इनमें Nissan Kicks XE से लेकर Tata Nexon XT Plus और Hyundai Creta Sports Edition शामिल है
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Nissan, Tata और Hyundai ने हाल ही में अपनी नई कारों को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इनमें Nissan Kicks XE से लेकर Tata Nexon XT Plus और Hyundai Creta Sports Edition शामिल है। इनमें कई नए फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इनमें सेफ्टी का भी खासा ध्यान रखा गया है। आज हम आपको इन तीनों कारों के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप अपनी पसंद की कार को खुद चुन सकें। (नई कार और बाइक खरीदने से पहले नीचे दिए वीडियो को जरूर देखें...)
Nissan Kicks XE
Nissan ने अपनी Kicks का नया बेस वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.89 लाख रुपये है। नया XE वेरिएंट डीजल वर्जन में शामिल किया गया है, जो मौजूदा XL वेरिएंट से 1.2 लाख रुपये सस्ता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 50 से ज्यादा फीचर्स शामिल किए गए हैं। इनमें रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर्स और सेंट्रल डोर लॉक शामिल है। इस कॉम्पैक्ट SUV में आपको सेफ्टी के लिए ड्यूल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Tata Nexon XT+
Tata Motors ने बड़े ही खामोशी से Nexon का नया XT+ वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इसके पेट्रोल वर्जन की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 8.02 लाख रुपये है। जबकि, डीजल वेरिएंट की कीमत 8.87 लाख रुपये है। पुराने XT ट्रिम के मुकाबले ये 7000 रुपये ज्यादा महंगी है। कंपनी ने इसमें कई नए और अपडेटेड फीचर्स शामिल किए हैं। वहीं, अब आपको इसमें 6.5 इंच की जगह 7-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इस वेरिएंट में अब आपको कई इनहेंस्ड फीचर्स मिलेंगे। इनमें डेटाइम रनिंग लैंप्स, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, क्लाइमेट कंट्रोल, फॉग लैंप्स और रियर एसी वेंट्स शामिल हैं।
(भारत में बदल गए ट्रैफिक के सारे नियम, अब 10 गुना ज्यादा कटेगा चालान...)
Hyundai Creta Sports Edition
Hyundai ने अपनी Creta का Sports Edition भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसमें कई कॉस्मैटिक अपडेट्स दिए हैं। इसके 1.6-लीटर पेट्रोल वर्जन की कीमत 12.78 लाख रुपये है। वहीं, इसके डीजल वेरिएंट की कीमत 14.13 लाख रुपये है। Sports Edition दो कलर वेरिएंट में Available है। इनमें Phantom Black और Polar White शामिल है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप