इरफान खान की इस एक्ट्रेस ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
बिल्कुल नई रेंज रोवर में सबसे बड़ा चेंज रियर है। SUV के टेल गेट पर एक ग्लास ब्लैक पैनल है जिसपर ही रेंज रोवर की ब्रांडिंग है। ग्लास ब्लैक पैनल में नीचे की ओर वर्टिकल लंबी एलईडी टेल लैंप दिया गया है।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय अभिनेत्री निम्रत कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमे वो नई कार Land Range Rover SUV के साथ दिख रही है। आपको बता दें ये कार साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च हुई थी। ये पांचवी पीढ़ी की रेंज रोवर है। Nimrat Kaur द लंचबॉक्स, एयरलिफ्ट और दसवी जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी है।
नई पीढ़ी की SUV मॉडल
हालांकि ये नई पीढ़ी की एसयूवी मॉडल है, एसयूवी रेंज रोवर की पहचान को बरकरार रखती है। इसके फ्रंट में सिग्नेचर रेंज रोवर ग्रिल है। इसको डिजाइन इस तरीके से किया गया है की ये हेडलैम्प क्लस्टर के साथ आसानी से जुड़ जाती है। हैंडलैम्स में प्रोजेक्टर एलईडी लाइट्स और एलईडी डीआरएल लगे हुए है। इसमें बंपर को फिर से डिजाइन किया गया है जो इसे काफी प्रीमियम दिखाता है। इसके साइड प्रोफाइल में आप देख सकते है की इसे एक आइकॉनिक सिल्हूट को आगे बढ़ाती है। इसमें दरवाजे के हैंडल्स को बदल दिया गया है। अब ये एक रेंज रोवर वेलार के साथ आती है।
इंटीरियर
बिल्कुल नई रेंज रोवर में सबसे बड़ा चेंज रियर है। SUV के टेल गेट पर एक ग्लास ब्लैक पैनल है जिसपर ही रेंज रोवर की ब्रांडिंग है। ग्लास ब्लैक पैनल में नीचे की ओर वर्टिकल लंबी एलईडी टेल लैंप दिया गया है। वहीं ग्लास पैनल के नीचे के साइड एलईडी टेल लैंप दिया गया है। रेंज रोवर ब्लैक शेड में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही है।
इसके इंटीरियर को काफी खास बनाया गया है। पुराने रेंज रोवर की तरह ही इसका केबिन भी काफी बेहतरीन और शानदार है। इसमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ 35 स्पीकर मेरिडियन साउंड सिस्टम, एक काउंटर कैंसिलिंग सिग्नल के व्हील वाइब्रेशन है जो टायर के शोर और इंजन की आवाज़ को फ़िल्टर करता है। इसमें 13.1 इंच की फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। हेड-अप डिस्प्ले, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, फॉर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, रियर सीट एंटरटेनमेंट स्क्रीन शामिल है।
इंजन
इस कार में पेट्रोल और इंजन दोनों का ऑप्शन है। पेट्रोल में 4.4 लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा इसे संचालित किया जाता है जो 523 ps की पावर और 750 nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके डीजल वेरिएंट में 3.0 लीटर का इंजन दिया गया है। जो 346 ps और 700 nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसकी कीमत 2.32 करोड़ रुपये से 3.41 करोड़ रुपए तक जाती है।