New Ola S1 में मिलते हैं कई कलर ऑप्शन, जानें कीमत और फीचर्स
New Ola S1 में आपको कई कलर के ऑप्शन मिलते है। इसका कलर पैलेट भी प्रो वर्जन से छोटा है और एस1 सीरीज का ये बेस मॉडल कुल पांच रंगों में उपलब्ध है।परफॉर्मेंस के मामले में इसके बेस मॉडल में 8.5 किलोवाट का मोटर दिया गया है।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन का चलन काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसी बढ़ते चलन को देखते हुए OLA ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 को लॉन्च कर दिया है और इसमें आपको कई कलर ऑप्शन भी मिलते है। अगर आप भी अपने लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने की सोच रहें है तो आज हम आपके लिए इस स्कूटर से जुड़ी कलर से लेकर कीमत की जानकारी लेकर आए है।
कलर ऑप्शन
New Ola S1 में आपको कई कलर के ऑप्शन मिलते है। इसका कलर पैलेट भी प्रो वर्जन से छोटा है और एस1 सीरीज का ये बेस मॉडल कुल पांच रंगों में पोर्सिलेन व्हाइट, जेट ब्लैक, नियो मिंट, कोरल ग्लैम और लिक्विड सिल्वर उपलब्ध है। इसकी तुलना में pro वेरिएंट में 11 पेंट थीम मिलते है। स्टाइल के मामले में दोनों समय ही है। नई ओला एस1 में ट्विन-पॉड एलईडी हेडलाइट, फ्रंट में एलईडी डीआरएल, एप्रन-माउंटेड फ्रंट टर्न इंडिकेटर, कर्वी बॉडी पैनल, बॉडी-कलर्ड फ्रंट फेंडर और सिंगल-पीस सीट इसमें मिलती है।
इंजन
परफॉर्मेंस के मामले में इसके बेस मॉडल में 8.5 किलोवाट का मोटर दिया गया है। जो स्कूटर को अधिक पावर देने में काम करती है। इसकी टॉप स्पीड 95 किलोमीटर की है। Eco mode पर ये 141 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देता है। जबकि नॉर्मल मोड पर ये 101 किलोमीटर की रेंज और परफॉर्मेंस देता है। वहीं स्पोर्ट्स मोड पर ये स्कूटर 90 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देता है। लेकिन आपको बता दें स्कूटर में हाइपर मोड नहीं मिलता है।
कीमत
भारतीय बाजार में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 99,999 रुपये है। वहीं नई OLA S1 की डिलीवरी 7 सितंबर 2022 से शुरू हो सकती है। Ola का ये दूसरा इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट है। वहीं इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। आप इसे बुक मात्र 499 रुपए देकर खास इंट्रोडक्टरी प्राइस पर बुक करा सकते है। ये ऑफर 15 अगस्त से 31 अगस्त तक ही सीमित है। अगर आपको भी ये इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना है तो आप इसे बुक करा सकते है।