बीजिंग मोटर शो में पेश होने से पहले नई लेक्सस ES आई सामने, BMW 5 सीरीज से होगा मुकाबला
लेक्सस ES में सेडान वाली नाक के साथ बड़ी फ्रंट गिल दी गई है
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। बीजिंग मोटर शो में पेश होने से पहले टोयोटा की स्वामित्व वाली लग्जरी कार कंपनी लेक्सस ने अपनी ES का खुलासा कर दिया है। तस्वीरों में सामने आई लेक्सस ES में सेडान वाली नाक के साथ बड़ी फ्रंट गिल दी गई है।
लेक्सस ES में 4.8 मीटर लंबी और फीचर्स के तौर पर एंगुलर बॉडी पैनल्स और शार्प लाइटिंग दी गई है। इसका स्टाइिल बड़ी LS पर भी लागू होता है। बाकी डिटेल्स इसकी बीजिंग ऑटो शो के दौरान पता चलेगी। कंपनी इस कार को अपनी सहयोगी कंपनी टोयोटा के नए ग्लोबल आर्किटेक्चर (TNGA) प्लेटफॉर्म पर बना रही है। इस मॉडल में भी GS मॉडल से ली गई हाइब्रिड पावरट्रेन दी जा सकती है। GS मॉडल में फोर और सिक्स सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड फीचर दिया गया है।
नई लेक्सस ES को 2018 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इस कार को GS के बिक्री प्रदर्शन पर भारी सुधार करने का काम सौपा जाएगा, जो मुख्य रूप से जर्मनी की प्रतिद्वंद्वियों कारों के सामक्ष है।
BMW 5 सीरीज से होगा मुकाबला:
लेक्सस ES सेडान का मुकाबला BMW 5 सीरीज से होगा। इस लग्जरी सेडान कार की कीमत 52 लाख रुपये से लेकर 66.2 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) रखी गई है। BMW 5 सीरीज का प्रोडक्शन चेन्नई में स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में हो रहा है। BMW 5 सीरीज को कंपनी ने 2016 में दुनिया के सामने पेश किया था, इसका डिजायन 7 सीरीज से प्रेरित है। कंपनी ने इसमें नई टेक्नोलॉजी दी हैं। यह कार पहले से ज्यादा पावरफुल और ज्यादा माइलेज देगी। फीचर्स के तौर पर इसमें 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सीटों के साथ मसाज फंक्शन, नया आई-ड्राइव सिस्टम, जेस्चर कंट्रोल, अडॉप्टिव डैम्पर्स, रीमोट पार्किंग फंक्शन, LED हैडलैंप्स और एंटी डैजल हाई बीम लैंप भी दिये जाएंगे।
BMW 5 सीरीज में तीन इंजनों का विकल्प दिया जा सकता है। एंट्री लेवल वेरिएंट 520D में 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन मिल सकता है, जो 190ps की पावर और 400Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। 530i वेरिएंट में 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 252ps की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं, 530D वेरिएंट में 3.0 लीटर का 6 सिलेंडर डीजल इंजन दिया जाएगा, यह इंजन 265ps की पावर और 620Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। सभी इंजन 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होंगे।