भारत की पहली नई-जनरेशन रोल्स-रॉयस फैंटम VIII आज होगी पेश
रोल्स रॉयस फैंटम VIII भारत में 22 फरवरी को सबसे पहले चेन्नई में पेश होगी। अगले 3 से 4 हफ्तों में इसे दिल्ली और मुंबई दोनों जगह लॉन्च किया जाएगा
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। रोल्स रॉयस की आठवी जनरेशन फैंटम यानी फैंटम VIII भारत में आज यानी 22 फरवरी 2018 को पेश की जाएगी। पहली रोल्स रॉयस फैंटम VIII को चेन्नई में पेश किया जाएगा क्योंकि कार का पहला ऑर्डर वहीं से आया है। अलगे तीन से चार हफ्तों में यह कार दिल्ली और मुंबई दोनों जगह लॉन्च की जाएगी।
नई जनरेशन रोल्स रॉयल फैंटम को कंपनी नए एल्यूमीनियम स्पेसफ्रैम प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है, जिसे कंपनी 'आर्किटेक्चर ऑफ लग्जरी' कहती है। नए प्लेटफॉर्म की वजह से यह कार पुराने वर्जन से 77mm नीची है। इसके बाद भी यह बड़ी लगती है क्योंकि यह 8mm लंबी और 29mm चौड़ी है। इसके अलावा इसमें 24 स्लैट क्रोम ग्रिल और नई LED प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, जो कि LED डेटाइम रनिंग लाइट्स के चारों ओर हैं, दी गई है। नई रोल्स रॉयस फैंटम को नए टू-टोन शेड में डिजाइन किया गया है, जिसकी वजह से इसमें बोल्ड एलॉय व्हील्स और आकर्षक LED टेललैंप्स लगाई गई हैं।
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रोल्स रॉयस फैंटम VIII में 6.75 लीटर इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 563bhp की पावर और 900Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 8 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है और पिछले पहियो में पावर सप्लाई करता है।