नई Bajaj Pulsar RS200 में मिलेंगे USD फोर्क्स और TFT डिस्प्ले जैसे शानदार फीचर्स
Bajaj Pulsar RS 200: बजाज कंपनी पल्सर लाइनअप की बाकी बाइक्स की तरह ही RS200 को भी नए फीचर्स और सस्पेंशन के साथ अपडेट करने की तैयारी कर रहा है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Bajaj लगातार अपने Pulsar पोर्टफोलियो को अपडेट कर रहा है जिसमें हाल ही में Classic 125 और 150, N160 और NS सीरीज को लॉन्च और स्पॉट किया है। इस लिस्ट में अगला नंबर Pulsar RS200 का दिख रहा है। सामने आई नई तस्वीरों ने यह टेस्ट मोटरसाइकिल ज्यादा क्लियर दिखती है जिसमें कई नए इक्विपमेंट अपग्रेड भी दिए गए हैं।
सस्पेंशन में बदलाव
इसमें सबसे बड़ा बदलाव फ्रंट फोर्क्स में किया गया है जिसमें अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स जोड़े गए हैं जो मौजूदा RS200 में मिलने वाले ट्रेडिशनल टेलीस्कोपिक सेटअप से एक बड़ा बदलाव है। इसमें एक TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बदला हुआ स्विचगियर और एडजस्टेबल लीवर्स दिए गए हैं। ये सभी बदलाव इस बाइक में बड़े अपडेट की तरफ इशारा करते हैं।
रियर सेटअप और ब्रेकिंग
मोटरसाइकिल के पिछले हिस्से में अभी भी मोनोशॉक लेआउट ही नजर आ रहा है। इसके अलावा इसमें अलॉय व्हील्स, दोनों तरफ डिस्क ब्रेक और एक कॉम्पैक्ट राइड-साइड एग्जॉस्ट दिखाई दे रहे हैं। मौजूदा RS 200 में कैनिस्टर के साथ नाइट्रॉक्स मोनोशॉक, डुअल चैनल ABS के साथ 300mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और 230mm का रियर डिस्क मिलती है।
इंस्ट्रूमेंट कंसोल और डिस्प्ले
तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें एक रेक्टेंगुलर TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसमें एक स्पीड रीडआउट, गियर-पोजीशन इंडिकेटर और बार-स्टाइल का टैकोमीटर मिलता है। इसका लेआउट हाल ही में अपडेट की गई बाकी Pulsar मोटरसाइकिलों की तरह ही नजर आता है।
स्विचगियर और फीचर्स
लेफ्ट हैंड के स्विचगियर में एक डायरेक्शन कंट्रोल पैड दिया गया है जबकि राइट साइड में एक खास हजार्ड-लाइट स्विच शामिल है। इसमें एक एडजस्टेबल क्लच और ब्रेक लीवर्स को भी जोड़ा गया है जिससे राइडर्स अपनी सुविधा के अनुसार लीवर्स की रीच को सेट कर सकते हैं। इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले के पास एक कवर्ड पोर्ट दिया गया है जो USB चार्जिंग की सुविधा के तरफ संकेत करता है।
वर्तमान में आने वाली RS200 की एक्स-शोरूम कीमत 1.8 लाख रुपए है जो 3 कलर ऑप्शन के साथ आती है।
