विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kia Seltos फेसलिफ्ट जल्द होगी लॉन्च, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा नया?

By Atul YadavEdited By:
Published: Tue, 27 Dec 2022 01:50 PM (IST)

Upcoming Kia Seltos Facelift 2023 इस अपकमिंग कार को एक बिल्कुल फ्रेश लुक दिया गया है। यह कार एक अपडेटेड ...और पढ़ें

जानिए Seltos Facelift में पहले से क्या कुल मिलेगा नया?
जानिए Seltos Facelift में पहले से क्या कुल मिलेगा नया?

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। विदेशी मार्केट में किआ सेल्टास फेसलिफ्ट को पहले ही पेश कर दिया गया है अब बारी है इंडियन मार्केट की। SUV का अपडेटेड मॉडल भी 2023 के मध्य तक भारत में एंट्री ले सकता है। लॉन्च के पहले इस फेसलिफ्ट प्रोडक्ट को 2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया जाएगा। नई 2023 Kia Seltos फेसलिफ्ट थोड़े बेहतर डिजाइन और अपग्रेडेड इंटीरियर के साथ आएगी। हालांकि, इसका इंजन सेटअप पहले की तरह ही बने रहने की संभावना है। आइये डिटेल में जानते हैं।

नई सेल्टोस के डिजाइन में बदलाव नई Sportage और Telluride एसयूवी से प्रेरित हैं, जो ग्लोबल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। SUV में एंगुलर सिग्नेचर के साथ नए डिजाइन के हेडलैंप हैं, जैसा कि हमने KIA Carens में देखा है। जहां फ्रंट बंपर में थोड़ा बदलाव किया गया है, वहीं "आइस क्यूब" फॉगलैंप्स को मौजूदा मॉडल से आगे बढ़ाया गया है।

फीचर्स

सेल्टोस फेसलिफ्ट की पहले मिली जानकारी के मुताबिक, इस कार को एक बिल्कुल फ्रेश लुक दिया गया है। यह कार एक अपडेटेड हेडलैंप यूनिट और नए LED डीआरएल के साथ आएगी। साथ ही इसे एक नया फ्रंट फेसिया भी मिलेगा। फीचर्स लिस्ट में नई फ्रंट ग्रिल, बड़े एयर-डैम, नई LED टेल लैंप और पीछे की तरफ बंपर भी देखने को मिलेगा। अपने पुराने मॉडल की तुलना में फेसलिफ्टेड मॉडल को अलॉय व्हील्स से भी लैस किया जाएगा। बता दें कि इसका पुराना मॉडल स्टील व्हील्स के साथ आता है।

इंजन

सेल्टोस फेसलिफ्ट के इंजन को पहले की तरह रखा जा सकता है, जिसमें कार को तीन इंजन विकल्प मिलता है। इसका पहला इंजन 1.5 लीटर वाला नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है , जो 114hp की पावर जनरेट करता है। दूसरा इंजन 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, जो 138hp की पावर जनरेट करने में सक्षम है। इसका तीसरा इंजन विकल्प 1.5 लीटर वाला टर्बो-डीजल यूनिट है जो 114hp की पावर के साथ आता है। इन तीनों इंजनों को मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प भी मिलते हैं।

यह भी पढ़ें

नए साल का आगाज, Mahindra की इन गाड़ियों के साथ; Thar भी लिस्ट में शामिल

भारत में जल्द शुरू होगी गाड़ियों की सेफ्टी टेस्टिंग, Bharat-NCAP रेटिंग से होगा ये फायदा