Move to Jagran APP

लॉकडाउन में बेटी के साथ बाइक राइड करते हुए नजर आए धोनी

लॉकडाउन के बीच महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी Ziva के साथ Yamaha RD 350 पर राइड करते हुए नजर आए हैं। (फोटो साभार sakshisingh Instagram)

By Sajan ChauhanEdited By: Published: Tue, 28 Apr 2020 12:51 PM (IST)Updated: Tue, 28 Apr 2020 12:51 PM (IST)
लॉकडाउन में बेटी के साथ बाइक राइड करते हुए नजर आए धोनी
लॉकडाउन में बेटी के साथ बाइक राइड करते हुए नजर आए धोनी

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश में कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया है, जिसके बाद सभी लोगों से घर पर रहकर सोशल डिस्टेंसिंग को मानने के लिए कहा गया है। इस लॉकडाउन के बीच क्या तो आम आदमी और क्या सेलिब्रिटी सभी को घर पर रहना पड़ रहा है। इसी बीच कई सेलिब्रिटीज की वीडियो आई और उन्होंने बताया कि वह घर पर रहकर क्या कर रहे हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) लॉकडाउन के बीच घर पर अपनी बेटी जीवा (Ziva) के साथ बाइक राइड करते हुए नजर आए हैं।

loksabha election banner

इस वीडियो को धोनी की पत्नी साक्षी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। साक्षी ने इससे पहले भी कई वीडियो को पोस्ट किया है। बेहतरीन क्रिकेटर और कैप्टन कूल के नाम से लोकप्रिय धोनी का बाइक्स के प्रति प्यार किसी से भी छिपा नहीं है। धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें बाइक्स का खासा शौक है, जिसके चलते उन्होंने बाइक्स का बेहतरीन कलेक्शन रखा हुआ है। बाइक्स के साथ-साथ धोनी को कारों का भी काफी शौक है और उनके गैराज में एक से बढ़कर एक बेहतरीन कार मौजूद हैं।

Yamaha RD350 धोनी की पहली मोटरसाइकिल थी, जिसे उन्होंने कुछ साल पहले री-स्टोर किया था। लॉकडाउन के दौरान धोनी अपनी बेटी जीवा को पीछे बैठाकर Yamaha RD350 को चलाते हुए नजर आए और इस वीडियो को उनकी पत्नी ने अपने अकाउंट पर पोस्ट किया। Yamaha RD350 को भारतीया बाजार में 1983 में लाया गया था और यह उस दौर की स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल मानी जाती थी। वैसे आज के समय में यह बाइक बंद हो गई है, लेकिन बाइक्स के शौकीनों के पास आपको आज भी यह बाइक नजर आ जाएगी। यहां तक कि कई लोगों के पास आपको इसका कस्टमाइज वर्जन भी मिलेगा, क्योंकि कुछ लोग इसे कस्टमाइज करके चलाते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.