Move to Jagran APP

MS Dhoni ने कोविड-19 के बीच चलाते नजर आए Mahindra का ट्रैक्टर, सामने आया वीडियो

MS Dhoni फार्म में खेती के लिए समय बिता रहे हैं और इसके लिए उन्होंने Mahindra Swaraj ट्रैक्टर खरीदने का विकल्प चुना है।

By Ankit DubeyEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 03:01 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 03:01 PM (IST)
MS Dhoni ने कोविड-19 के बीच चलाते नजर आए Mahindra का ट्रैक्टर, सामने आया वीडियो
MS Dhoni ने कोविड-19 के बीच चलाते नजर आए Mahindra का ट्रैक्टर, सामने आया वीडियो

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कई बेहतरीन गाड़ियों और बाइक्स के मालिक हैं और इसमें धोनी के पास बड़ी संख्या में एसयूवी से लेकर महंगी सुपरबाइक्स तक सब कुछ शामिल हैं। हालांकि, अब धोनी ने जो वाहन खरीदा है वो इनमें से बिल्कुल ही अलग है। कोरोनावायरस महामारी से प्रभावित लॉकडाउन में खेल के दिग्गज झारखंड में अपने होमटाउन रांची में काफी समय बिता रहे हैं। इस चरण के दौरान वह अपने फार्म में खेती के लिए समय बिता रहे हैं और इसके लिए उन्होंने Mahindra Swaraj ट्रैक्टर खरीदने का विकल्प चुना है।

loksabha election banner

धोनी 38 वर्ष की उम्र में क्रिकेट विश्व कप से बाद से खेल से अलग-थलग हैं। इनके पास हाई एंड कारों और बाइक्स का काफी बेहतर कलेक्शन मौजूद है। Hummer H2 और GMC Sierra के अलावा इनके पास एक Ferrari 599 GTO स्पोर्ट्स कार भी मौजूद है। इसके साथ ही धोनी के पास Suzuki Hayabusa, Ninja H2, Confederate Hellcat और Norton Vintage मौजूद है।

धोनी लॉकडाउन के दौरान पिछले कुछ महीनों से जैविक खेती में हाथ आजमा रहे हैं। अपने स्वराज 963 FE ट्रैक्टर में धोनी के आसपास ड्राइविंग का एक वीडियो ट्विटर पर उनकी IPL टीम, चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा साझा किया गया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर - ऑटो एंड फार्म, Rajesh Jejurikar ने धोनी को महिंद्रा स्वराज ट्रैक्टर को चुनने के लिए धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा, "जैसे इंडिया भारत की ओर जा रहा है, वैसे ही एम एस धोनी भी करते हैं। रांची में अपने खेत के लिए स्वराज ट्रैक्टर चुनने के लिए धन्यवाद।

पिछले साल ही धोनी ने एक ब्रांड न्यू Jeep Grand Cherokee Trackhawk Supercharged SUV खरीदी है।इसमें 6.2 लीटर का सुपरचार्ज्ड वी8 HEMI इंजन दिया गया है जो कि 707 Bhp की पावर और 875 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। गियरबॉक्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स दिया गया है। 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने मेें इसे 3.6 सेकंड का वक्त लगता है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1.6 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.