विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Panoramic Sunroof SUVs: 20 लाख से भी कम दाम में आती हैं ये पैनारोमिक सनरूफ वाली एसयूवी, चेक करें लिस्ट

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
Published: Wed, 06 Sep 2023 10:30 PM (IST)Updated: Wed, 06 Sep 2023 11:05 PM (IST)

Panoramic Sunroof SUVs Under 20 Lakh पने इस लेख में हम आपको भारत की 5 सबसे किफायती एसयूवी के बारे ...और पढ़ें

20 लाख से भी कम दाम में पैनारोमिक सनरूफ वाली 5 जबरदस्त एसयूवी उपलब्ध हैं।
20 लाख से भी कम दाम में पैनारोमिक सनरूफ वाली 5 जबरदस्त एसयूवी उपलब्ध हैं।

HighLights

  1. MG Astor के पैनोरमिक सनरूफ वाले वेरिएंट की शुरुआती कीमत 4.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
  2. Grand Vitara के टॉप-स्पेक अल्फा वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ उपलब्ध है।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। मौजूदा समय में सबसे ज्यादा SUVs को पसंद किया जा रहा है। कई कार निर्माता कॉम्पैक्ट और मध्यम आकार की एसयूवी लेकर आए हैं, जो 20 लाख रुपये से कम दाम में बेहतर ग्राउंड क्लियरेंस, मस्कुलर लुक और फीचर से भरपूर केबिन पेश करते हैं। अपने इस लेख में हम आपको भारत की 5 सबसे किफायती एसयूवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पैनोरमिक सनरूफ के साथ आती हैं।

MG Astor

MG Astor पैनोरमिक सनरूफ से लैस है, जो Sharp EX वेरिएंट से उपलब्ध है। इस वेरिएंट की कीमत 14.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। Astor दो इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। इनमें एक 1.5L पेट्रोल इंजन है, जो 110 hp और 144 Nm का टॉर्क देता है और दूसरा 1.3L टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 140 hp और 220 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

Maruti Suzuki Grand Vitara

भारतीय बाजार में पैनोरमिक सनरूफ विशेष रूप से Grand Vitara के टॉप-स्पेक अल्फा वेरिएंट पर उपलब्ध है। अल्फा वेरिएंट की कीमत 15.41 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। ग्रैंड विटारा को पावर देने के लिए माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक वाला 1.5 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है।

Toyota Urban Cruiser Hyryder

Grand Vitara की सिब्लिंग Toyota Urban Cruiser Hyryder में भी पैनोरमिक सनरूफ मिलता है, जो भारतीय बाजार में स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन के G और V वेरिएंट से उपलब्ध है। इन वेरिएंट्स की कीमतें 16.04 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) तक हैं। Hyryder को दो पावरट्रेन विकल्पों से शक्ति मिलती है। इसमें एक 1.5L पेट्रोल इंजन और एक 1.5-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन शामिल है।

MG Hector

MG Hector में स्मार्ट वेरिएंट से लेकर पैनोरमिक सनरूफ फीचर मिलता है। Hector Smart वेरिएंट की कीमत 17.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। MG Hector को 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन या 2.0-लीटर डीजल इंजन विकल्प के साथ खरीदा जा सकता है।

Hyundai Creta

Hyundai Creta भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक है। हुंडई क्रेटा के लिए पैनोरमिक सनरूफ S+ नाइट एडिशन वेरिएंट और उससे आगे से शुरू होता है। क्रेटा 115 एचपी और 144 एनएम टॉर्क पैदा करने वाले 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन या 116 एचपी पावर और 250 एनएम टॉर्क पैदा करने वाले 1.5-लीटर डीजल इंजन के बीच विकल्प प्रदान करती है। क्रेटा के S+ नाइट एडिशन की कीमत 13.96 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।