हुंडई क्रेटा और महिंद्रा XUV500 को चुनौती देने आ रही है MG की नई SUV, जानिए कब होगी लॉन्च
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। भारतीय कार बाजार में नई अन्यी कार कंपनियां दस्तक दे रही हैं, चीनी स्वामित्व वाली कंपनी ब्रिटिश ब्रैंड MG Motor ने भारत में कदम रख दिया है
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। भारतीय कार बाजार में नई अन्यी कार कंपनियां दस्तक दे रही हैं, चीनी स्वामित्व वाली कंपनी ब्रिटिश ब्रैंड MG Motor ने भारत में कदम रख दिया है लेकिन कंपनी इस साल कोई नया मॉडल भारत में लॉन्च नहीं करेगी, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अगले साल अपनी नई SUV को भारत में उतारने की योजना बना रही है और कंपनी ने इसकी शुरुआत अभी से कर दी है।
कायास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी अपना पहला मॉडल एक SUV के रूप में लॉन्च करेगी। MG Motor जिस SUV को भारत में उतारेगी उसका नाम MG RX5 होगा।अब MG RX5 SUV को भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया। इस मॉडल का ज्यादातर हिस्सा ढका हुआ था लेकिन फिर इसे पहचान लिया गया।
भारत में MG Motor ने जनरल मोटर्स के हलोल प्लांट में अपना काम शुरू करेगी। और इसके लिए कंपनी इसे अपनी तरफ से अपग्रेड कर रही है। नए प्रॉडक्ट्स के लिए इसमें नई असेंबली लाइन डाली जा रही है। इतना ही नहीं कंपनी भारत सरकार के 'मेड इन इंडिया' इनिशिएटिव को भी सपोर्ट कर रही है। कंपनी अगले 6 वर्षों में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
इनसे होगा मुकाबला
भारत में अगर MG RX5 आती है टो इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा और महिंद्रा की XUV500 से होगा। भारत में फिलहाल ये दोनों ही गाड़ियां काफी बेहतर तरीके से परफॉर्म कर रही हैं, इनकी डिमांड भी फिलहाल काफी ज्यादा है, ऐसे में MG RX5 को यदि भारत में अपनी ख़ास पहचान बनानी है तो प्राइस पर ज्यादा फोकस करना ही होगा।