नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। एमजी मोटर इंडिया ने जनवरी के लिए खुदरा बिक्री में 4 हजार से अधिक यूनिट्स बिक्री के साथ 2023 की शुरुआत की। कंपनी ने साल 2022 में कुल 48 हजार गाड़ियों को बेचने में कामयाब रही थी। जिसका मासिक बिक्री औसतन 4 हजार यूनिट्स रही। जनवरी 2023 में एमजी की कुल 4,114 गाड़ियों की खुदरा बिक्री की रिपोर्ट मिली है। मतलब यह है कि एमजी सालाना आधार पर 4 फीसद गिरावट दर्ज की है। क्योंकि, एमजी की कुल 4,306 गाड़ियां जनवरी 2022 में बिकीं थी।
हाल में हुए Auto Expo 2023 में MG Motors ने अपनी हाइड्रोजन कार Euniq 7 को पेश किया था, जो हाइड्रोजन सेल के अलावा कई और खूबियों से लैस थी। कंपनी का फोकस आने वाले समय में प्योर इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन कार की तरफ है।
हाल ही में लॉन्च हुई थी 2023 हेक्टर
MG Motor इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने ऑटो एक्सपो में Hector SUV की शुरुआती कीमत 12.18 लाख रुपये रखी है। यह SUV चार वेरिएंट्स में आती है। इनमें Style, Super, Smart और Sharp शामिल है। इनमें आपको 11 कंफीग्रेशन मिलता है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Mahindra XUV500, Tata Harrier, Jeep Compass, Hyundai Creta और आने वाली Kia Seltos से होगा। इस SUV में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इसका एक्सटीरियर काफी आकर्षक है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। ग्राहक इस SUV को ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं।
एमजी मोटर इंडिया म्यूजिक को लेकर हमेशा से आगे रही है। कंपनी ने हाल ही में होनकार म्यूजिशियन के चयन के लिए एक टैलेंट हंट चलाया था, जिसमें पूरे भारत से 500 से ज्यादा आर्टिस्ट एंट्रीज और 1000 से ज्यादा कंटेंट पीस मिले थे। इस टैलेंट हंट में एमजी मोटर इंडिया ने होनहार म्यूजिक बैंड नवाजिशें और सोलो आर्टिस्ट शरद सिंह को एमजी ताल सीजन 2 ‘नया सफर, नई ताल’ का विजेता घोषित किया था।
यह भी पढ़ें
Automobile Budget 2023: ऑटो सेक्टर को मिली सौगात, स्क्रैप पॉलिसी दिया गया जोर
विदेशों से लग्जरी कारें और EV खरीदना पड़ेगा महंगा, बजट 2023 में 10 प्रतिशत बढ़ी कस्टम ड्यूटी