नई दिल्ली ऑटो डेस्क। कैब सुविधा प्रदान करने वाली कंपनी डब्ल्यूटीआई कैब्स इंडिया MG Motors India से कुल 100 कार लेने जा रही है। इन 100 कारों की सूची में MG Motors India की Hector और ZS EV जैसी कार शामिल हैं। कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा कि इन कार को रेंट-ए-कार डिवीजन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

इससे संबंधित जानकारी देते हुए MG Motors India के सीनियर डायरेक्टर सेल्स राकेश ने कहा, “हमारी साझेदारी एमजी के वाहनों को भारत में एसयूवी और ईवी के प्रति उत्साही लोगों के लिए और अधिक सुलभ बनाएगी। हम एमजी हेक्टर और जेडएस ईवी को अपनी पसंद के वाहन के रूप में चुनने के लिए डब्ल्यूटीआईकैब्स के बहुत आभारी हैं।"

MG Motors से 100 वाहनों को अपनी फ्लीट में शामिल करने की घोषणा करते हुए कंपनी के सीईओ अशोक वशिष्ठ ने कहा कि, “स्थायी गतिशीलता प्रदान करने के हमारे निरंतर प्रयास में हम अपने बेड़े में ईवी को जोड़ते रहेंगे। हमारा प्रयास हमारे कॉर्पोरेट ग्राहकों को टिकाऊ और मजबूत गतिशील समाधान प्रदान करना है।" साथ ही उन्होने कि हमारी कंपनी एमजी मोटर इंडिया से निरंतर बिक्री और सेवाओं के समर्थन के लिए तत्पर है।

जानिए दोनों कार के बारे में

MG की ZS EV और Hector दोनों ही भारतीय बाजार में पॉपुलर हैं। एक ओर Hector डीजल और पेट्रोल दोनों पॉवरट्रेन के साथ आती है वहीं MG ZS एक इलेक्ट्रिक एसयूवी है। कीमत की बात करें तो कंपनी ZS EV को 23.38 लाख रुपए की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है।वहीं MG Hector को कंपनी 15 लाख रुपए की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है। MG Hector SUV 5-सीटर और 7-सीटर दोनों ही विकल्पों के साथ उपलब्ध है। बाजार में 7-सीटर वाली हेक्टर MG Hector Plus के नाम से जानी जाती है।

Edited By: Atul Yadav