भारत की सड़कों पर धूम मचाने आ रही है MG ZS EV, इस दिन होगी लॉन्च
MG Motor अपनी MG ZS Electric SUV को 23 जनवरी 2020 को लॉन्च करने जा रही है
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। MG Hector की शानदार कामयाबी के बाद अब MG Motor India भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च करने के लिए तैयार है। दरअसल MG Motor अपनी MG ZS Electric SUV को 27 जनवरी 2020 को लॉन्च करने वाली थी, लेकिन अब कंपनी ने इसकी लॉन्च की तारीखों में बदलाव कर दिया है। MG ZS EV भारत में अब 23 जनवरी 2020 को लॉन्च होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार पर से पिछले साल यानी कि 5 दिसंबर 2019 को पर्दा हटाया था। हालांकि, कंपनी ने उस समय इसकी कीमतों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी थी।
MG Motor भारतीय बाजार में अपनी MG ZS EV की बिक्री CKD रूट के जरिए करेगी। इस इलेक्ट्रिक कार की असेंबलिंग गुजरात के प्लांट में होगी। कंपनी की तरफ से पहले ही बता दिया गया है कि शुरुआती दौर में MG ZS EV की बिक्री दिल्ली, मंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु और हैदराबाद में होगी।
MG ZS EV में 44.5 kWh का बैटरी पैक दिया है। इसकी बैटरी IP67 सर्टिफाइड है। यानी इस पर पानी और धूल का असर नहीं पड़ता है। MG ZS EV का मोटर 141 bhp की पावर और 353 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
MG ZS EV में 340 किलोमीटर का रेंज मिलेगा है। यानी यह इलेक्ट्रिक कार फुल सिंगल चार्ज पर बिना रुके 340 किलोमीटर तक चलेगी। MG ZS EV महज 8 सेकेंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। 50 kW DC के चार्जर से MG ZS EV की लिथियम-ऑयन बैटरी 80 फीसद तक केवल 40 मिनट में ही चार्ज हो जाती है। वहीं, 7.4 kW के चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में 7 घंटे तक का समय लगता है। ऐसे में इसकी कीमत क्या होगी इसके लिए आपको 23 जनवरी 2020 तक का इंतजार करना होगा।