Move to Jagran APP

Auto Weekly Wrap: रफ्तार के शौकीनों के होश उड़ा देंगी ये 4 कारें

आज हम आपको इस सप्ताह की आटो जगत की चार बड़ी खबरों के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें दो MG Hector और Jeep Compass TrailHawk की लॉन्च शामिल है

By Shridhar MishraEdited By: Published: Sat, 29 Jun 2019 04:44 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jun 2019 04:44 PM (IST)
Auto Weekly Wrap: रफ्तार के शौकीनों के होश उड़ा देंगी ये 4 कारें
Auto Weekly Wrap: रफ्तार के शौकीनों के होश उड़ा देंगी ये 4 कारें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। आज हम आपको इस सप्ताह की आटो जगत की चार बड़ी खबरों के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें दो MG Hector और Jeep Compass TrailHawk की लॉन्च शामिल है। वहीं, यह भी जानेंगे कि Hyundai kona इलेक्ट्रिक SUV भारत में कब लॉन्च होगी। इसके अलावा यह भी बताएंगे कि Aud e-tron इलेक्ट्रिक कार में आपके लिए क्या होगा खास और इसकी कीमत क्या हो सकती है। तो डालते हैं Auto Weekly Wrap की सभी बड़ी खबरों के बारे में,

loksabha election banner

Maruti Suzuki Ritz की वाटर रेजिस्टेंट कार बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें 

MG Hector

MG Motor ने अपनी पहली SUV को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे भारत की सबसे पहली इंटरनेट कार का नाम दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 12.18 लाख रुपये है। इसमें i-smart टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस SUV के कई फीचर्स को आप ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें वायस असिंटेंट फीचर भी दिया गया है। अगर आप HELLO MG कह कर AC तेज करने को कहेंगे, तो कार की AC फुल स्पीड पर आ जाएगी।

Jeep Compass TrailHawk

Jeep Compass ने अपने Trailhawk वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 26.8 लाख रुपये है। Trailhawk वेरिएंट को खास कर ऑफरोड ड्राइविंग के लिए लॉन्च किया गया है। इसे आप जंगल, चट्टानों, पत्थरों से लेकर पानी पर भी आसानी से चला सकते हैं। Trailhawk में रेगुलर वेरिएंट के मुकाबले 400 से ज्यादा नए फीचर्स को शामिल किया गया है। वहीं, सुरक्षा की बात करें तो इसमें 50 से भी ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें आपको 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। अलग-अलग मौकों के लिए इनमें 5 राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। इसमें नया Rock मोड भी शामिल है।

Hyundai kona

Hyundai kona भारत में 9 जुलाई को लॉन्च होगी। यह भारत की पहली इलेक्ट्रिक SUV होगी। इसकी कीमत करीब 15 से 20 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। यह इलेक्ट्रिक SUV 406 km का रेंज देगी। यानी आसान भाषा में समझें तो फुल चार्ज पर यह कार 406 किलोमीटर का सफर बिना रुके तय करेगी। इसमें फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है, जिससे महज 54 मिनेट में यह कार 80 फीसद तक चार्ज हो जाएगी। वहीं रफ्तार की बात करें, तो या इलेक्ट्रिक SUV मजह 10 सेकेंड्स में 100 किलोमीटर की रफ्तार हासिल कर लेगी।

Mahindra XUV500 के बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

Audi e-tron

Audi ने अपनी इलेक्ट्रिक कार e-tron को भारत में पेश कर दिया है। Audi e-tron लग्जरी सेगमेंट में आएगी, जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये हो सकती है। यह कार अगले 1 से 2 महीनें के बीच भारत में लॉन्च हो सकती है। यह इलेक्ट्रिक कार 400 किलोमीटर का रेंज देगी। इसकी टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। इसमें 355 bhp की मैक्सिमम पावर और 561 Nm का पीक टॉर्क मिलेगा। वहीं, अगर रफ्तार की बात करें, तो ये बूस्ट मोड में केवल 5.7 सेकेंड्स में 100 किलोमीटर की रफ्तार को हासिल कर सकती है।

 

यह भी पढें:

सड़क हादसों में इस गलती से होती है सबसे ज्यादा मौत, ये हैं 5 बड़े कारण

10 गुना ज्यादा कटेगा चालान, कार मालिक के खिलाफ होगा केस- क्या है Modi 2.0 का प्लान?

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कटेगा 5 गुना चालान, बिना Helmet और Seat Belt लगेगा इतना जुर्माना

ट्रैफिक पुलिस पेड़ या खंबे के पीछे छिप कर क्यों काटती है चालान? ये है कारण 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.