टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई मर्सिडीज की नई कार, ऑडी A3 से मिलेगी चुनौती
मर्सिडीज-बेंज ए-क्लास सेडान के परफॉर्मेंस वर्जन AMG A35 पर काम कर रही है। इसकी टेस्टिंग चल रही है। टेस्टिंग के दौरान इसकी तस्वीरें सामने आई हैं।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। मर्सिडीज-बेंज ए-क्लास सेडान के परफॉर्मेंस वर्जन AMG A35 पर काम कर रही है। इसकी टेस्टिंग चल रही है। टेस्टिंग के दौरान इसकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों के मुताबिक AMG वर्जन का डिजाइन रेगुलर ए-क्लास से अलग हो सकता है।
कंपनी ने कुछ समय पहले चीन में ए-क्लास LWB (लॉन्ग व्हीलबेस) वर्जन लॉन्च किया था। इस मॉडल को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। AMG A35 में नए स्पोर्टी लेआउट वाले बंपर दिए गए हैं जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग बनाते हैं। इंटीरियर की बात की जाए तो इसके केबिन में कंपनी का नया MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम और AI बेस सिस्टम दिया जा सकता है।
लुक की बात करें तो इसके रियर डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसका एग्जास्ट सिस्टम सर्कुलर शेप में आएगा। इसमें नए व्हील दिए जा सकते हैं। AMG A35 का फ्रंट एंड LWB वर्जन जैसा ही होगा, लेकिन इसमें कुछ छोटे-बड़े बदलाव किए जाएंगे।
AMG A35 में 2.0 लीटर, 4 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया जाएगा जो 300 bhp की पावर जनरेट करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी लगाया जा सकता है। कंपनी इसका ज्यादा पावरफुल वर्जन भी लॉन्च कर सकती है। AMG A35 को भारत में अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इसे इंपोर्ट कर बेचा जाएगा। माना जा रहा है कि भारत में इसकी कीमत कंपनी की सी-क्लास से कम होगी। बाजार में इसका मुकाबला ऑडी ए3 से होगा।
ऑडी A3- इस गाड़ी में 1.8 लीटर पेट्रोल और 2.0 लीटर डीज़ल इंजन लगा है। इसके पेट्रोल इंजन की पावर 180 PS और टॉर्क 250 0NM है। वहीं, डीज़ल इंजन 143 PS की पावर और 320 NM टॉर्क देता है। ये इंजन 7 और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं।