भारत आ रही मर्सिडीज G63, जानिये कब होगी लॉन्च
मर्सिडीज-एएमजी 5 अक्टूबर को भारत में G63 लॉन्च करेगी।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। मर्सिडीज-एएमजी 5 अक्टूबर को भारत में G63 लॉन्च करेगी। पिछले कुछ सालों में भारत में इसकी बिक्री बहुत अच्छी नहीं रही है। अब नई G63 के साथ कंपनी अपने प्रदर्शन को सुधारना चाह रही है। भारत में इस एसयूवी का एएमजी वर्जन लॉन्च किया जाएगा।
मर्सिडीज ने नए मॉडल में कुछ बदलाव किए हैं। हालांकि, इसके ट्रेडिशनल लुक में बदलाव नहीं किया है। नई G63 में चारों तरफ एलईडी लाइट्स और पेनामरिकाना ग्रिल दी गई है। साथ ही इसमें टेल टैल साइड एग्जॉस्ट, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और रेड ब्रेक कैलिपर्स के साथ 22 इंच रिम लगे हैं। इस पर चारों तरफ AMG बैजिंग दी गई हैं। नई G-Class मौजूदा मॉडल से 53 mm लंबी और 121 mm चौड़ी है।
इंजन की बात करें तो इसमें 4 लीटर बाइटर्बो इंजन लगा है जो 577 bhp की पावर और 850 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 9-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन के साथ आएगा। साथ ही इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव दिया जाएगा। यह एसयूवी महज 4.4 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। वजन के मामले में भी यह अपने पुराने मॉडल से 174 किलोग्राम हल्की है। माना जा रहा है कि भारत में इसकी 2 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू हो सकती है। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला रेंज रोवर से होगा।
रेंज रोवर से होगा मुकाबला
ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी जैगुआर लैंड रोवर ने भारत में हाल ही में अपडेटेड रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने फ्लैगशिप रेंज रोवर की कीमत 1.72 करोड़ रुपये और रेंज रोवर स्पोर्ट्स की कीमत 99.48 लाख रुपये रखी है। कंपनी ने इन दोनों कारों को पिछले साल अंत में पेश किया था, लेकिन कंपनी ने इन दोनों की बुकिंग इस साल अप्रैल महीने में शुरू कर दी थी।