Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Upcoming Maruti Cars : अपने बजट को करें तैयार, Maruti लेकर आने वाली है कई दमदार गाड़ियां

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Sun, 11 Dec 2022 09:09 AM (IST)

    भारतीय बाजार में मारुति लोगों के दिलो पर कई सालों से राज करते आ रही है। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में कंपनी कई गाड़ियां लॉन्च करने वाली है। चलिए आपको इन गाड़ियों की खासियत के बारें में बताते हैं।

    Hero Image
    अपने बजट को करें तैयार Maruti लेकर आने वाली है कई दमदार गाड़ियां

    नई दिल्ली , ऑटो डेस्क। मारुति इंडियन मार्केट में लोगों द्वारा सबसे अधिक पसंद की जाने वाली कंपनी में से एक है। आपको बता दे कंपनी आने वाले दिनों में अपनी की नई गाड़ियों की लॉन्चिंग भी करने वाली है। अगर आप अपने लिए एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक नजर आप इन गाड़ियों पर भी डाले और इसकी खासियत को समझें।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Brezza CNG

    पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण लोग सीएनजी को अपना एक विकल्प बना रहे हैं। मारुति सुजुकी ब्रेजा जल्द ही कंपनी की एस सीएनजी रेंज में शामिल होने वाली है । इतना ही नहीं कार को पहले से ही डीलरशिप पर भी देखा जा चुका है, आने वाले हफ्तों में कंपनी इसे लॉन्च कर सकती है। इसे फैक्ट्री फिटेड सीएनजी के साथ लाया जाएगा। ये सीएनजी किट के साथ पेश होने वाली पहली सब -कॉम्पैक्ट एसयूवी बन सकती है। ये 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन सीएनजी मोड में 88 hp की पावर और 122 nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसे केवल 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आ सकती है।

    Maruti Grand Vitara CNG

    भारतीय बाजार में मारुति ने हाल के दिनों में ग्रैंड विटारा को लॉन्च किया है। वहीं कंपनी अब इसके सीएनजी वेरिएंट को भी लेकर आने वाली है। मारुति ग्रैंड विटारा सीएनजी 26.10 किमी/किग्रा का माइलेज देने में सक्षम हो सकती है। सीएनजी का बाजार भी काफी तेजी से बढ़ते जा रहा है। इसे जल्द ही लॉन्च भी किया जा सकता है। इस कार में 1.5-लीटर वाला पेट्रोल इंजन होगा, जो 88hp की पावर जनरेट करने में सक्षम होगा। ट्रांसमिशन के लिए इसे 5 स्पीड के गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। इसके अलावा ये 26.10km/kg की माइलेज देने में सक्षम है।

    Maruti Suzuki Jimny 5 Door

    जानकारी के मुताबिक इस कार में 5 से 7 लोग बैठ सकते हैं। पहले की तुलना में इसकी लंबाई 4 मीटर से कम हो सकती है और इसकी ऊंचाई 1,730mm और चौड़ाई 1,645mm हो सकती है। इसका व्हीलबेस 2,550mm का हो सकता है। वहीं 210mm का ग्राउंड क्लीयरेंस होगा और इसका वजन लगभग 1,190kg होगा, जो 3-डोर वर्जन से 100kg से जादा होगा। फीचर्स की बात करें तो इसमें एक नई 9-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन भी मिल सकता है। पावरट्रेन की बात करें तो इसमें  1.5 लीटर वाला K15C मोटर दिया जा सकता है। यह इंजन 102hp की पावर और 138Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

    ये भी पढ़ें-

    कहीं गलत तो नहीं है स्टीयरिंग पकड़ने का आपका तरीका, अपनाएं ये टिप्स और ड्राइविंग को बनाएं सेफ

    Car Launch: इन गाड़ियों ने 2022 को बनाया खास, लिस्ट में शामिल हैं ये टॉप टेन कारें