300 Kmpl का ‘माइलेज’ देने वाली ये 3 तीन कारें जल्द होंगी लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत?
Electric Maruti Suzuki WagonR से लेकर Tata Nexon EV और Mahindra eKUV100 जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती हैं
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Electric Maruti, Tata Motors और Mahindra अपनी इलेक्ट्रिक कारों को जल्द भारत में लॉन्च कर सकती हैं इनमें Electric Maruti Suzuki WagonR से लेकर Tata Nexon EV और Mahindra eKUV100 तक शामिल हैं। इन कारों में फास्ट चार्जिंग के साथ लंबी रेंज मिलेगी। दरअसल भारत सरकार की तरफ से लगातार इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा दिया जा रहा है। हाल ही में इलेक्ट्रिक व्हीकल पर GST की दरों को 12 फीसद से घटा कर 5 फीसद तक किया गया है। ऐसे में आज हम आपको भारत में लॉन्च होने वाली इन इलेक्ट्रिक कारों के संभावित कीमत और फीचर्स के बारे में बताएंगे। तो डालते हैं एक नजर,
Electric Maruti Suzuki WagonR
Maruti Suzuki अपनी इलेक्ट्रिक WagonR को जल्द भारत में लॉन्च कर सकती है। भारतीय स्पेसिफिकेशन्स वाली WagonR के क्या फीचर्स होंगे इसको लेकर अभी कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। हालांकि, माना जा रहा है कि इस इलेक्ट्रिक व्हीकल में सिंगल चार्ज पर 200 किलोमीटर का रेंज मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक कार को 10 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च कर सकती है।
Tata Nexon EV
Tata Motors अपनी Nexon SUV को साल 2020 के जनवरी महीने में भारत में लॉन्च कर सकती है। इसके टेस्ट म्यूल को टेस्टिंग के दौरान भारत की सड़कों पर देखा भी गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इलेक्ट्रिक Nexon सिंगल चार्ज पर 250 से 300 किलोमीटर का रेंज देगी। Tata Nexon EV भारतीय बाजार में 15 लाख रुपये की कीमत के आसपास लॉन्च हो सकती है। यहां बता दें कि Tata Motors अपनी कई इलेक्ट्रिक कारों पर काम कर रही है। इनमें Nexon, Tigor EV और Altroz EV शामिल हैं।
Mahindra eKUV100
Mahindra eKUV100 भी इस साल भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है। Mahindra ने अपनी इस इलेक्ट्रिक व्हीकल के प्रोटोटाइप को पिछले साल Auto Expo में पेश किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक 72V लिथियम-ऑयन बैटरी के साथ आने वाल इस इलेक्ट्रिक कार में 140 किलोमीटर का रेंज मिलेगा। इसके अलावा इसमें ग्राहकों को फास्ट चार्जिंग की भी सुविधा मिलेगी। Mahindra eKUV100 महज 60 मिनट में 80 फीसद तक चार्ज हो जाएगी। माना जा रहा है कि Mahindra eKUV100 की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये के आसपास होगी।