Move to Jagran APP

Maruti, Hyundai, Mahindra, Tata, Honda और Toyota में किसकी बिकीं सबसे ज्यादा कारें?

Maruti Suzuki Hyundai motor Mahindra cars Tata motors Honda cars और Toyota Kirloskar की मई 2019 में बिक्री घटी है

By Shridhar MishraEdited By: Published: Sat, 08 Jun 2019 01:20 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jun 2019 01:23 PM (IST)
Maruti, Hyundai, Mahindra, Tata, Honda और Toyota में किसकी बिकीं सबसे ज्यादा कारें?
Maruti, Hyundai, Mahindra, Tata, Honda और Toyota में किसकी बिकीं सबसे ज्यादा कारें?

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Maruti Suzuki, Hyundai motor, Mahindra cars, Tata motors, Honda cars और Toyota Kirloskar के मई 2019 की सेल्स रिपोर्ट के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आसान भाषा में समझें तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन कंपनियों ने मई 2019 में अपनी कितनी कारों की बिक्री की है। इसकी तुलना हम मई 2018 की बिक्री से भी करेंगे। दरअसल 2019 की शुरुआत से ही ऑटो इंडस्ट्री में भारी उतार-चढ़ाव देखे जा रहे हैं। लगभग सभी कंपनियों की बिक्री में गिरावट आई है। इसके कई कारण हैं। इनमें रॉ मैटेरियल का महंगा होना, इंश्योरेंस पॉलिसी में बदलाव, BS-6 नॉम्स, नए सेफ्टी फीचर्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता शामिल हैं। हम आपको यह भी बताएंगे कि भारतीय बाजार में किस कंपनी का कैसा रहा परफॉर्मेंस और ग्राहकों ने किसका दिया सबसे ज्यादा साथ। तो डालते हैं एक नजर,

loksabha election banner

Maruti Suzuki India: बिक्री में 22% की गिरावट

मारुति सुजुकी इंडिया ने मई 2019 में कुल 134,641 यूनिट्स की बिक्री की है। इसकी तुलना अगर मई 2018 से की जाए तो कंपनी की बिक्री में 22 फीसद की गिरावट आई है, जहां उसके मई 2018 में 172,512 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। वहीं, घरेलू बाजार में Maruti Suzuki की बिक्री में 25 फीसद की गिरावट आई है, जहां कंपनी ने मई 2019 में अपनी 121,018 यूनिट्स की बिक्री है। जबकि, मई 2018 में इसके 161,497 वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी।

Hyundai Motor India: भारतीय बाजार में 5.6% की गिरावट

Hyundai Motor India ने मई 2019 में कुल 42,502 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की है। इसकी तुलना अगर मई 2018 से की जाए, तो इस महीने कंपनी की कुल 45,008 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस दौरान Hyundai Motor की बिक्री में 5.6 फीसद की गिरावट आई है। हालांकि, निर्यात में Hyundai Motor को 50.8 फीसद की भारी बढ़त मिली है। कंपनी ने मई 2019 में 16,600 यूनिट्स का निर्यात किया है। वहीं, मई 2018 में कंपनी ने 11,008 यूनिट्स का निर्यात किया था।

Mahindra Cars: बिक्री में 3% की गिरावट

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मई 2019 में कुल 45,421 यूनिट्स की बिक्री की है। इसकी तुलना अगर मई 2018 से की जाए, तो इस महीने कंपनी की कुल 46,848 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस दौरान Mahindra Cars की बिक्री में 3 फीसद की गिरावट आई है। वहीं, घरेलू बाजार में Mahindra Cars की बिक्री में 2 फीसद की गिरावट आई है, जहां कंपनी ने मई 2019 में अपनी 43,056 यूनिट्स की बिक्री है। जबकि, मई 2018 में इसके 43,818 वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी।

Mahindra XUV500 के बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

Tata Motors: बिक्री में 26% की गिरावट

टाटा मोटर्स ने मई 2019 में भारतीय बाजार में अपनी कुल 40,155 वाहनों की बिक्री की है। इसकी तुलना अगर मई 2018 से की जाए, तो इस महीने कंपनी के कुल 54,290 यूनिट्स की घरेलु बाजार में बिक्री हुई थी। इस दौरान Tata Motors की बिक्री में 26 फीसद की गिरावट आई है।

Honda Cars India: भारतीय बाजार में 27.87% की गिरावट

होंडा कार्स इंडिया ने मई 2019 में भारतीय बाजार में अपनी कुल 11,442 कारों की बिक्री की है। इसकी तुलना अगर मई 2018 से की जाए, तो इस महीने कंपनी के कुल 15,864 यूनिट्स की घरेलु बाजार में बिक्री हुई थी। इस दौरान Honda Cars की बिक्री में 27.87 फीसद की गिरावट आई है। वहीं, निर्यात की बात करें, तो Honda ने मई 2019 में 450 यूनिट्स का निर्यात किया है।

Toyota Kirloskar Motor: बिक्री में 6% की गिरावट

Toyota Kirloskar Motor ने मई 2019 में कुल 13,940 यूनिट्स की बिक्री की है। इसकी तुलना अगर मई 2018 से की जाए, तो इस महीने कंपनी की बिक्री में 6 फीसद की गिरावट आई है। वहीं, अगर घरेलू बाजार में बिक्री की बात करें, तो Toyota Kirloskar Motor ने मई 2019 में अपनी 12,138 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री है। मई 2018 के मुकाबले इसकी बिक्री में 7 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।

Maruti Suzuki Ritz की वाटर रेजिस्टेंट कार बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें 

यह भी पढें:

इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी

Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम    

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.